By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Hansika Motwani To Nayanthara Temples Are Made Of These Film Actresses Fans Worshiped Them Like Goddesses See List
इन फिल्मी हसीनाओं के बने हैं मंदिर, देवी की तरह पूजते हैं फैंस, लिस्ट देखकर होगी हैरानी- Photos
आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनके नाम पर फैन्स ने मंदिर बनवाया और उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं.
Actresses who have temples on their name: बॉलीवुड सितारों की दुनिया हमेशा लाइमलाइट में रहती है. उनके किरदार और उनकी फिल्म पर लोग प्यार बरसाते हैं मगर कभी कभी फैन्स के प्यार जताने का तरीका ही कुछ अलग होता है. आज हम आपको कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिनके लिए लोगों के अंदर दीवानगी है. इन फिल्मी हसीनाओं का लाखों दिलों पर राज चलता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिनके नाम पर फैन्स ने मंदिर बनवाया और उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं. तमिलनाडु में एक्ट्रेसेस के चाहने वालों ने इस तरीके से अपना प्यार जताया है.

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani)- बतौर एक्ट्रेस हंसिका ने अपना एक्टिंग डेब्यू अल्लू अर्जुन के अपोजिट तमिल सिनेमा की फिल्म देसामुदुरु से किया था और बॉलीवुड में उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म आप का सुरूर से डेब्यू किया था. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक हंसिका के नाम पर मंदिर बनाया गया है.

निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal)- साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने अपनी अदाकारी से सबका दिल जीता है. निधि के फैंस ने चेन्नई में अभिनेत्री के लिए एक मंदिर बनाया है और मंदिर में रखी उनकी मूर्ति पर दूध और दही से अभिषेक भी किया है.

नमिता (Namitha)- साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस नमिता भी इस लिस्ट में शामिल है. नान अवान इलई, अझगिया तमिल मगन, बिल्ला, इंग्लिशकरण और कोवई ब्रदर्स जैसी हिट फिल्में देने वाली अदाकारा नमिता के लिए लोग दीवाने हैं. साल 2008 में नमिता के फैंस ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में उनके लिए एक मंदिर बनाया.

नयनतारा (Nayanthara)- तेलगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में अपना सिक्का जमा चुकी एक्ट्रेस नयनतारा को कॉलीवुड की रानी के रूप में भी जाना जाता है. नयनतारा को फैन्स देवी की तरह मानते हैं और 2014 में फैन्स ने उनके लिए मंदिर बनाना चाहा लेकिन उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया.

खुशबु (Khushbu)- खुशबु की अदाकारी भी लोगों को बेहद पसंद आती है. उनके भी चाहने वाले लाखों में हैं. तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में उनका मंदिर बनाया गया था लेकिन उनके कुछ आपत्तिजनक बयान को लेकर लोगों ने मंदिर को ध्वस्त कर दिया.
Also Read:
-
2 बच्चों के पिता पर आया था 'लेडी सुपरस्टार' का दिल, प्यार के लिए बदला धर्म...फिर भी टूट गया रिश्ता
-
2 बच्चों के पिता पर आया था 'लेडी सुपरस्टार' का दिल, प्यार के लिए बदला धर्म...फिर भी टूट गया रिश्ता
-
'लेडी सुपरस्टार' कहलाती है स्टार, 27 साल की उम्र में अपनाया हिंदू धर्म, अब प्राइवेट जेट से उड़ती हैं और हैं 200 करोड़ की मालकिन
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें