Arjun Kapoor Birthday: सलमान खान की बहन को डेट करने के बाद भाभी Malaika Arora पर आया है दिल, ऐसी है लव स्टोरी

Arjun Kapoor Love Story: मलाइका से पहले सलमान की बहन को भी डेट कर चुके हैं अर्जुन कपूर.

Published: June 26, 2021, 11:12 AM IST

Arjun Kapoor Birthday Special See Actor Love Story: बॉलीवुड के इश्कजादे एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने फिल्म ‘इश्कजादे’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था, हालांकि बतौर एक्टर वो जितने सफल हैं उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ के भी चर्चे रहे हैं.  ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ खास बातें.

सलमान की अर्पिता के साथ था रिश्ता
अर्जुन (Arjun Kapoor) सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) को डेट कर चुके हैं, दोनों 2 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे. हालांकि उस दौरान अर्जुन (Arjun Kapoor) ना ही बॉलीवुड में आए थे और ना ही वो लाइमलाइट का हिस्सा था बावजूद इसके वो सलमान की बहन के प्यार में थे अर्जुन (Arjun Kapoor)  ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरे और अर्पिता (Arpita Khan) के बारे में पता चलने पर सलमान भाई काफी चौंक गए थे लेकिन बाद में वह समझ गए थे.

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


सलमान की एक्स भाभी मलाइका से हुआ प्यार
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं औऱ दोनों काफी लंबे लंबे से इस रिश्ते में हैं. हालांकि हाल ही में दोनों ने इस रिश्ते पर मुहर लगाई है. दोनों की काफी तस्वीरें वायरल होती हैं,दोनों एक-दूसरे के घर पर भी नजर आते हैं और अक्सर पार्टी औऱ हॉलीडे पर साथ जाते हैं. खबरे हैं कि दोनों शादी करने का भी प्लान कर रहे हैं.


सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा से जुड़ा नाम
कहा जाता है कि अर्जुन (Arjun Kapoor) परिणीति चोपड़ा को डेट कर चुके हैं, हालांकि दोनों हमेशा एक दूसरे को अच्छआ दोस्त ही मानते हैं. दोनों ने साथ में कई सारी फिल्मों में साथ काम किया है. अर्जुन (Arjun Kapoor) और सोनाक्षी सिन्हा भी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. अर्जुन (Arjun Kapoor) ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपने अफेयर के बारे में बताते हुए कहा था, ‘कुछ रिश्ते दूर तक चलते हैं और कुछ फिल्म खत्म होने के बाद खत्म हो जाते है’.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.