Tigmanshu Dhulia Birthday: हाईस्कूल में फेल हो गए थे तिग्मांशु, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी

Happy Birthday Tigmanshu Dhulia: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर तिग्मांशु धूलिया अपना जन्मदिन तीन जुलाई को मनाते हैं.

Published date india.com Published: July 3, 2023 9:30 AM IST
Tigmanshu Dhulia Birthday: हाईस्कूल में फेल हो गए थे तिग्मांशु, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी

Tigmanshu Dhulia Birthday Special: तिग्मांशु धूलिया फिल्म इंडस्ट्री के कुछ मंझे हुए कलाकारों में गिने जाते हैं, फैंस उन्हें फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में बाहुबली रामधीर सिंह के किरदार के लिए जानते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) का मीम ‘तुमसे ना हो पाएगा’ आप सभी ने देखा ही होगा. आज यानी 3 जुलाई को तिग्मांशु धूलिया अपना 56वां जन्मदिन (Tigmanshu Dhulia Birthday) मना रहे हैं. उनका जन्म 1967 में संगम की नगरी प्रयागराज में हुआ था.

वकालत करते थे तिग्मांशु के पिता

मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रहने वाले तिग्मांशु के पिता केसी धूलिया कानपुर डिस्ट्रिक कोर्ट में वकालत करते थे. यहां वो सरकारी अधिवक्ता बने. इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज न्यायमूर्ति सभाजीत यादव बताते हैं कि केसी धूलिया 24 मई 1984 को जज बने थे, लेकिन 1 साल में ही उनकी मौत हो गई, उनकी पत्नी सुमित्रा धूलिया इलाहाबाद यूनिर्वसिटी में संस्कृत की प्रोफेसर थीं और वो इलाहाबाद के अशोक नगर में मोहल्ले में मिले सरकारी आवास में रहते थे.

हाईस्कूल में फेल हो गए थे तिग्मांशु

तिग्मांशु की पढ़ाई-लिखाई यहां के सेंट जोसेफ कॉलेज में शुरू हुई थी.बहुत कम लोगों को पता है कि तिग्मांषु पढ़ाई के दौरान हाईस्कूल एग्जाम में फेल हो गए थे, जिसकी वजह से उनके साथ पढ़ने वाले लड़के उनसे आगे की क्लास में पहुंच गए और उन्हें क्लास में दोस्तों के सामने शर्मिंदा न होना पड़े, इसीलिए वो हाईस्कूल की दोबारा पढ़ाई करने के लिए देहरादून चले गए थे. देहरादून से हाईस्कूल का एग्जाम पास करने के बाद फिर वो इलाहाबाद आ गए. यहां एंग्लोबंगाली इंटर कॉलेज से इंटर का एग्जाम पास किया.

संजय मिश्रा थे रूम पार्टनर

तिग्मांशु धूलिया ने एक बार बताया था कि एक्टर संजय मिश्रा उनके रूम पार्टनर थे. उनका घर दिल्ली में ही थी. तूलिका जब दिल्ली आईं तो तिग्मांशु उन्हें लेकर संजय के घर पहुंचे. उनके पास कोर्ट मैरिज के लिए बर्थ सर्टिफिकेट भी नहीं था. हालांकि किसी तरह दोनों की शादी कराई गई. इसके बाद तिग्मांशु धूलिया ने 1990 में ‘बैंडिट क्वीन’ से बतौर कास्टिंग डायरेक्टर फिल्मी करियर की शुरुआत की.

पड़ोसन से हुआ प्यार

तिग्मांशु धूलिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्हें बचपन में ही अपनी पड़ोस में रहने वाली एक लड़की तूलिका से प्यार हो गया था. अपने प्यार को मुकम्मल करने के लिए उन्होंने करियर पर ध्यान दिया. हालांकि तूलिका की पढ़ाई भी पूरी नहीं हुई थी कि घर में उसकी शादी की बाद चलने लगी. इस बात से धूलिया परेशान हो गए. इस बीच तूलिका को जब कुछ समझ नहीं आया तो वो अपना घर छोड़कर खाली हाथ धूलिया के पास आ गईं.

मल्टी टैलेंटेड हैं तिग्मांशु धूलिया

तिग्मांशु धूलिया फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता, निर्देशक, लेखक और एक्टर हैं. डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने ‘पान सिंह तोमर’,’साहेब बीवी और गैंगस्टर’ समेत की फिल्में बनाई हैं. धूलिया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 2003 में आई फिल्म ‘हासिल’ से की थी. ‘हासिल’, दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ धूलिया का पहला प्रोजेक्ट था. इस फिल्म से तिग्मांशु धूलिया ने सफलता की सीढ़ी चढ़ना शुरू किया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.