आजादी के जश्न के इस मौके पर आज हम आपको एक ऐसे हीरो की बात बताएंगे जिसके फ़िल्मी डायलॉग हर भारतीय की रगो में देशभक्ति की जान फूंक देता है. रौबदार अंदाज और शर्मीला स्वभाव बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की रील और रियल लाइफ में यही पहचान है. ढाई किलो का हाथ उठाकर दुश्मनों की छुट्टी कर देनेवाले सनी देओल का ये रूप सिल्वर स्क्रीन पर जितना पसंद किया जाता है असल ज़िन्दगी में सनी पाजी उतने ही शर्मीले है. यूं तो सनी देओल ने बहुत ज्यादा देशभक्ति फिल्मे नहीं की लेकिन ‘बॉर्डर’,’गदर:एक प्रेमकथा’ और ‘माँ तुझे सलाम’ जैसी फ़िल्मों से सनी पाजी ने फ़िल्मी परदे पर अपनी देशभक्ति की खूब पहचान बनायी और अपने दमदार डायलॉग से सबका दिल जीत लिया.
फिल्म: ‘माँ तुझे सलाम’
Add India.com as a Preferred Source
तुम दूध मांगोगे हम खीर देंगे… तुम कश्मीर मांगोगे हम चीर देंगे’
फिल्म: ‘ग़दर : एक प्रेम कथा‘
‘हमारा हिंदुस्तान जिन्दाबाद था… जिन्दाबाद है… और जिन्दाबाद रहेगा’
फिल्म: ‘ग़दर : एक प्रेमकथा‘
‘बरसात से बचने की हैसियत नहीं…और गोली बारी की बात कर रहे है आप लोग’
फिल्म: ‘बॉर्डर‘
‘ज़िन्दगी और मौत वाहेगुरु के हाथ में है…और मेरा वाहेगुरु दुश्मन के साथ नहीं… मेरे साथ है”
फिल्म: ‘ग़दर : एक प्रेम कथा‘
एक कागज़ पर मोहर नहीं लगेगी… तो क्या तारा पाकिस्तान नहीं जाएगा ?’
तो ये थे वो सनी देओल के वो टॉप 5 देशभक्ति डायलॉग जो हर देशवासी के दिल में अमर हो गए.बता दें, इस बार 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.