By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Happy Independence Day Top Bollywood Songs That Will Make You Proud Of Our Country
Independence Day 2024: बॉलीवुड के ये देशभक्ति गाने सुनकर भर जाएगा जोश, इन गानों के साथ मनाएं आजादी का जश्न
Independence Day 2024 Songs: 15 अग्सत आने वाला है, ऐसे में अगर आप भी इस दिन को गानों के साथ खास बनाने वाले हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं देशभक्ति से लबरेज खास गाने.
Independence Day Song: 15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए खास होता है. इस दिन हम उन शहीदों को याद करते हैं जिन्होंने देश को आजाद करने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया. बॉलीवुड में भी देशभक्ति की भावना से जुड़ी कई सारी फिल्में बनती आई हैं. ऐसी फिल्मों के गाने भी हमें देशभक्ति में सराबोर कर देते हैं. ये गानें सदाबहार हैं जिन्हें हर अक्सर सुना जाता है. आइये जानते हैं ऐसे ही सुपरहिट गानों के बारे में जो आप इस दिन पर सुन सकते हैं.
1. ऐ वतन तेरे लिए…
दिलीप कुमार, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, नसरूद्दीन शाह की फिल्म कर्मा का ये गाना कमाल की है और पिछले कई सालों से लोग इस गानें को सुन रहे हैं. कर्मा फिल्म का वो गीत जो लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है.
2. मेरे देश की धरती, सोना उगले, उगले हीरे मोती...
1967 में आई फिल्म उपकार का यह गीत, हमारे देशवासियों की पसंद लिस्ट में शामिल है जिसको सुनते ही उन्हें इस देश की सांस्कृतिक विरासत औैर इसके वर्चस्व का आभास होता है.
3. ऐ मेरे प्यारे वतन
ये गीत 1961 में आई बलराज साहनी की फिल्म काबुलीवाला का है. प्रेम धवन ने इसके लिरिक्स लिखे थे. गाने का म्यूजिक सलिल चौधरी ने दिया था और गाने को मन्ना डे ने गाया था.
4. संदेशे आते हैं
ये ऐसा गाना है जिसने भी सुना उसकी आंखें नम हो गईं. गाना 1997 में रिलीज फिल्म बॉर्डर का है. इसका म्यूजिक अनु मलिक ने दिया है. गाने को सोनू निगम और रूप कुमार राठौर ने गाया है. गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं.
5. तेरी मिट्टी में मिल जावां
2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का यह गाना बेहद ही हिट हुआ था. केसरी का यह गीत आजकल खूब सुना जाता है. पिछले कुछ मौकों पर खासकर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर यह गीत लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है.
6. ऐ वतन, वतन मेरे आबाद रहे तू
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजी का यह गीत काफी लोकप्रिय हुआ है. युवा इसे खूब सुनते हैं. राजी फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के अभिनय के अलावा इस गीत की भी काफी चर्चा हुई थी.
7. कर चले हम फिदा
ये गाना 1964 में रिलीज फिल्म हकीकत का है. इस गाने को मोहम्मद रफी ने गाया था. भारत-चीन युद्ध पर बनीं फिल्म का ये गाना सुनकर के लोगों की आखें नम हो जाती हैं.
8. ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’
‘द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह’ का हिट गाना ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ काफ़ी पॉपुलर गाना है. ये गाना सुनकर देशभक्तों के अंदर जोश भर जाता है.
9. मां तुझे सलाम
यह गाना ऑस्कर अवॉर्ड विनर ए.आर. रहमान ने गाया है. आज के समय में देशभक्ति से संबंधित कोई भी कार्यक्रम आयोजित होता है, उसमें ए.आर. रहमान का ये गीत अवश्य सुनाई देता है. यह गाना भी भारतीयों के दिलों अपनी स्पेशल जगह बना चुका है.
10. ‘दिल दिया है जान भी देंगे’
साल 1986 में दिलीप कुमार की कर्मा का ये गाना आज भी नया लगता है. इसे भी आप 15 अगस्त को सुनकर आजादी का जश्न मना सकते हैं.
Also Read:
-
लाल किले पर सिर्फ प्रधानमंत्री ही क्यों फहराते हैं झंडा, आखिर इसके लिए लाहौरी गेट को ही क्यों चुना?
-
लाल किले पर सिर्फ प्रधानमंत्री ही क्यों फहराते हैं झंडा, आखिर इसके लिए लाहौरी गेट को ही क्यों चुना?
-
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला में परेड देखने का बना रहे प्लान? भूल कर भी मत ले जाएं ये सामान, वरना हो सकती है गिरफ्तारी
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें