जानिए किन बॉलीवुड सितारों ने दी लोहड़ी की बधाइयां

महानायक अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने मंगलवार को अपने दोस्तों, परिवारों और प्रशंसकों को लोहड़ी की बधाई दी।

Published date india.com Updated: January 13, 2015 4:45 PM IST
Happy Lohri: Bollywood stars spread warmth on festival

Amitabh-Bachchan11111

मुंबई, 13 जनवरी | महानायक अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने मंगलवार को अपने दोस्तों, परिवारों और प्रशंसकों को लोहड़ी की बधाई दी। लोहड़ी उत्तर भारत में हर साल 13 जनवरी को मनाई जाती है। नामचीन सितारों ने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा-

-अमिताभ बच्चन : सबको लोहड़ी की बधाई। प्यार, समृद्धि और खुशियां मिले।

-लता मंगेशकर : नमस्कार। आप सभी को लोहड़ी की बहुत शुभकामनाएं।

-माधुरी दीक्षित : लोहड़ी मनाने वाले सभी लोगों को इसकी शुभकामनाएं।

-सुनिधि चौहान : हैप्पी हैप्पी लोहड़ी जी।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

-मधुर भंडारकर : सभी को लोहड़ी की बधाई। भगवान करे यह अग्नि आपके इर्दगिर्द मौजूद सारी बुराइयां खाक कर दे, खुशिया व शांति लाए।

-सोनाक्षी सिन्हा : लोहड़ी दी लख लख बधाइयां।

-रितेश देशमुख : लोहड़ी मुबारक हो।

-फरहान अख्तर : लोहड़ी दी लख लख बधाइयां।

-सोफी चौधरी : तुस्सी सारियां नू लोहड़ी दी लख लख बधाइयां।

-सिद्धार्थ मल्होत्रा : हैप्पी लोहड़ी। लोहड़ी की अग्नि आपके सभी दुख हर ले।

-हेमा मालिनी : आप सभी को लोहड़ी की बहुत शुभकानाएं। ईश्वर करे हम सभी के जीवन में अच्छी चीजें हों।

-बिपाशा बसु : सबको लोहड़ी मुबारक हो।

-मनीष पॉल : सबको लोहड़ी की बधाई हो। सभी को ढेर सारा प्यार।

-रणविजय सिंह : हैप्पी लोहड़ी।

-दिव्या दत्ता : हैप्पी लोहड़ी। सारी नकारात्मकता जलाएं और प्यार, अमन व खुशियों की गर्माहट में रहें।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.