Har Funn Maula Song Out: 'हरफन मौला' गाना रिलीज, Aamir Khan और Elli AvrRam का रोमांस सर चढ़ कर बोलेगा-VIDEO 

Har Funn Maula Song Out: आमिर खान इस गाने में एली अवराम के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं.

Published: March 10, 2021, 1:45 PM IST

Har Funn Maula Song Released: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) और ऐली अवराम (Elli AvRam) का सॉन्ग ‘हर फन मौला’ (Har Funn Maula) आख़िरकार अब रिलीज हो गया है. यह गीत, जो आगामी फिल्म ‘कोई ना जाने’ के साउंडट्रैक का एक हिस्सा है, निर्माताओं द्वारा यूट्यूब पर जारी किया गया और पहले 20 मिनट के भीतर 1.55 लाख से अधिक बार देखा गया.

बॉलीवुड सुपरस्टार और परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) और ऐली अवराम (Elli AvRam) के इस गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दिया है. तीन दिन पहले इस गाने का टिजर रिलीज हुआ था तभी से लोगों में इस गाने को लेकर क्रेज नजर आ रहा था. आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘कोई ना जाने’ फिल्म का यह गाना है. फिल्म के मेकेर्स ने इस गाने को आज रिलीज किया. इस गाने को लोगों की अच्छी प्रतिक्रीया मिल रही है. रिलीज हुए गाने के में आमिर खान एली अवराम के डांस मूव्स तो कमाल लग ही रहे हैं और इनकी केमिस्ट्री भी गाने में गजब ढा रही है.

टी सीरीज (T-series) के रिलीज किए गए ‘हरफनमौला’ गाने (Har Funn Maula Full Song) के आमिर खान का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. आमिर खान इस गाने में एली अवराम के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं. इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री धांसू लग रही है. यह गाना दर्शकों की दिल की धड़कन बढ़ा रहा है. गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

‘हरफनमौला’ गाने को अमिताभ भट्टाचार्य (Amitabh Bhattacharya) ने लिखा है जबकि म्यूजिक तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi) ने दिया है. सिंगर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) और जारा खान (Zara Khan) ने अपनी आवाज दी है. बता दें कि इस फिल्म में आमिर खान के ऑपोजिट लीड रोल एक्ट्रेस एली अवराम शानदार डांसर भी हैं. एली बिग बॉस में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं.

आमिर के बारे में बात करते हुए, उनकी अगली फिल्म ‘लाला सिंह चड्ढा ‘ जो हॉलीवुड क्लासिक ‘फॉरेस्ट गम्प’ की ऑफिशियल रीमेक है जो क्रिसमस 2021 पर रिलीज होगी. ‘लाला सिंह चड्ढा’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी नजर आएंगी. आमिर के वर्कफ्रंट पर बात करें तो उनकी अगली फिल्म ‘लाला सिंह चड्ढा ‘ है जो हॉलीवुड क्लासिक ‘फॉरेस्ट गम्प’ की ऑफिशियल रीमेक है. इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) भी नजर आएंगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.