इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांडया बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम को डेट कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई बार दोनों को साथ देखा गया. लंच, डिनर और कई इवेंट्स में भी दोनों साथ नज़र आते थे. लेकिन कहावत है ना इस फिल्म इंडस्ट्री में कोई भी रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चलता. बता दें, एली और हार्दिक की लव स्टोरी को लेकर खबरें उस वक्त तेज हुईं थी जब एली हार्दिक के भाई की शादी में नजर आईं थी. इसके बाद जब हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थे, उस वक्त भी एली को वहां साथी क्रिकेटरों की पत्नियों के साथ देखा गया था. लेकिन अब दोनों में ब्रेकअप हो गया है. ब्रेकअप के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई हैं. लेकिन कहा जाता है कि एली इस रिलेशनशिप में कमिटमेंट चाहती थीं लेकिन हार्दिक इस रिश्ते को लेकिन इतने सीरियस नहीं थे. इस बात के लेकर दोनों में झगड़ा होता था इसी वजह से एली ने ऐसे ही चल रहे इस रिश्ते को हमेशा के लिए गुड बॉय कर दिया.
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on
A post shared by Esha Gupta (@egupta) on
दोनों के बीच ब्रेकअप के बाद अब खबर है कि हार्दिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं. सूत्रों के अनुसार दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी जिसके बाद चैटिंग शुरू हुई. फिर दोनों ने एक-दूसरे के नंबर एक्सचेंज किए. प्यार की पींगें बढ़ाने वाला ये जोड़ा खुद को दुनिया की नज़र से दूर रखना चाहता है. अब दोनों हर जगह एक साथ नज़र आते हैं. अपने इस बारे में बात करते हुए ईशा ने बताया कि वे बस हार्दिक से काम की बात करती हैं.
बता दें, कुछ वक्त पहले एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में एली ने हार्दिक के साथ जुड़े रिश्ते पर कहा था कि, ‘लोगों का काम इन अफवाहों पर भरोसा करना है. मुझे इस पर कुछ सफाई देने की जरूरत नहीं. बीते सालों में मुझे लेकर काफी बातें बोली गईं, लेकिन मैंने इन सबका जवाब देना ठीक नहीं समझा. एक सेलिब्रेटी होने के नाते आपके बारे में काफी बाते होती हैं और इसकी आपको आदत डाल लेनी चाहिए, क्योंकि आप अफवाहों पर ज्यादा अधिक कुछ नहीं कर सकते’.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.