सपना पब्‍बी को कर रहे हैं डेट, अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन

सपना और हर्षवर्धन पिछले कई महीनों से एक-दूसरे को डेट करते देखे जा रहे हैं।

Written by: Nutan Singh
Published: September 28, 2015, 1:50 PM IST

खामोशियां से डेब्यू कर चुकी और टीवी शो ’24’ में अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस सपना पब्‍बी और हर्षवर्धन अनिल कपूर के बेटे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनके प्यार के किस्से आज कल खूब चर्चा में हैं।

गौरतलब है कि हर्षवर्धन राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। वही सपना फिल्म ‘खामोशियां’ से डेब्यू कर चुकी हैं। सपना और हर्षवर्धन की पहली मुलाकात ’24’ के सेट पर ही हुई थी, और जल्द ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

एक्ट्रेस सपना पब्‍बी और हर्षवर्धन दोनों ने अब तक सार्वजनिक तौर पर इस रिश्ते को अपनाया नहीं है। माना जा रहा है की इस के पीछे हर्षवर्धन का फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करना भी एक कारण है। सपना और हर्षवर्धन पिछले कई महीनों से एक-दूसरे को डेट करते देखे जा रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है की कब तक वो अपने रिश्ते को दुनिया के सामने अपनाते है।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.