PICS: सपना चौधरी को अभी तक नाचते हुए देखा है, उनकी स्माइल पर गौर किया है कभी?

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) बिग बॉस के घर से आने के बाद से सुर्खियों में बनी रहती हैं.

Published date india.com Updated: October 10, 2018 11:37 AM IST
PICS: सपना चौधरी को अभी तक नाचते हुए देखा है, उनकी स्माइल पर गौर किया है कभी?
Sapna Choudhary , Picture Courtesy- Instagram

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) बिग बॉस के घर से आने के बाद से सुर्खियों में बनी रहती हैं. हमेशा सलवार सूट में नज़र आने वाली सपना ने जबसे मेकओवर करवाया है तब से वो पहचान में ही नहीं आती. सपना सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अब सपना ने अपने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है जिसमें मुस्कुराती हुईं वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं. नोज़ रिंग. कानों में झुमके. गले में चैन. उनकी इस तस्वीर में चार चांद लगा रहे हैं. सपना के डांस वीडियो करोड़ों बार देखे जाते हैं. हाल में रिलीज हुआ उनका एलबम ‘यार मेरा चेतक’ लोगों को काफी पसंद आया था.

अभी तक इस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोग यू ट्यूब पर देख चुके हैं. यह इस साल का सबसे लोकप्रिय हरियाणवी सांग है. यह गाना सपना चौधरी और मेहर रिस्की पर फिल्माया गया है. इसे राज मवर ने अपनी आवाज दी है. इस अलबम का वीडियो डायरेक्टर फरिस्ता हैं जबकि वी राज बंधु इसके म्यूजिक डायरेक्टर हैं. इस वीडियो में सपना काले वेस्टर्न शूट में बेहत कातिल दिख रही हैं.

इस वक्त सपना चौधरी हरियाणा से बाहर दिल्ली, पंजाब, बिहार और वेस्ट यूपी में भी छायी हुई हैं. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब भी उनका कोई वीडियो या अलबम आउट होता है वह कुछ ही समय में वायरल हो जाता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.