हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) दिन ब दिन तरक्की करती जा रही हैं. सपना के देसी ठुमकों के कायल तो लोग पहले से ही थे लेकिन रिएलिटी शो बिग बॉस से बाहर आने के बाद उनके पास काम की कमी नहीं है. आए दिन वे अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. यही नहीं सपना की जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ में भी नज़र आने वाली हैं. फिल्म में वे एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं. हाल ही में सपना चौधरी एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचीं जहां उन्होंने अपनी फिल्म का प्रमोशन भी किया. वहीं एकंर ने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म का एक डायलॉग बोलने को कहा-तो सपना पुलिस अफसर के रूप में लड़के से पूछताछ करने के दौरान बोलीं-तने चोरी कि है क्या? लड़का बोलता है नहीं मेमसाहब, इस पर सपना भड़क जाती है और कहती है ‘तेरी बुआ लाग री हूं जो मेमसाब बोल रहा है’. ये सुनते ही शो में मौजूद सारे दर्शक हंसने लगते हैं.
Add India.com as a Preferred Source
सपना चौधरी की इस फिल्म के निर्माता जोयाल डेनियल हैं तथा निर्देश हादी अली हैं. ये फिल्म 14 दिसंबर को रिलीज होगी.
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.