CM थलपति विजय और तृषा का रिश्ता हुआ कन्फर्म? 15 अगस्त के वायरल VIDEO ने मचाई हलचल

Written By: Sapna Updated by: Sapna Tanwar
Updated Date:August 15, 2026 2:50 PM IST

Vijay Trisha Relationship: एक्ट्रेस तृषा कृष्णन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय अपनी दोस्ती और रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया है, वहीं उनकी ऑफस्क्रीन बॉन्डिंग भी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है. ऐसे में फैंस के मन में अक्सर सवाल उठता है कि क्या दोनों अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा कदम उठाने वाले हैं?

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थलपति विजय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में तिरंगा फहराया. इस खास समारोह में उनके माता-पिता भी मौजूद रहे. इसी दौरान कैमरे में एक ऐसा पल कैद हो गया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. वायरल वीडियो में विजय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं, वहीं तृषा कृष्णन उन्हें सम्मान में सैल्यूट करती दिखाई देती हैं. इस दौरान तृषा की नजरें भी विजय पर टिकी नजर आती हैं.

Advertising
Advertising

विजय के माता-पिता के साथ नजर आईं तृषा

चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विजय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस कार्यक्रम में तृषा कृष्णन भी पहुंचीं. एक्ट्रेस पीले रंग की साड़ी में पारंपरिक अंदाज में नजर आईं और उन्होंने बालों में गजरा लगाया हुआ था. कार्यक्रम के दौरान तृषा विजय के माता-पिता एस ए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ पहली पंक्ति में बैठी दिखाई दीं. वायरल तस्वीरों और वीडियो में वह दोनों से बातचीत करती नजर आ रही हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके और विजय के रिश्ते को लेकर एक बार फिर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

वायरल वीडियो में विजय को सलाम करती दिखीं तृषा

स्वतंत्रता दिवस समारोह से सामने आए एक वीडियो ने लोगों का खास ध्यान खींचा है. वीडियो में विजय कार्यक्रम के दौरान जीप से गुजरते दिखाई देते हैं, वहीं तृषा उन्हें सलाम करती नजर आती हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं.

पहले भी जुड़ चुका है दोनों का नाम

विजय और तृषा कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों ने 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है. उनकी जोड़ी को ओडियंस का काफी प्यार मिला है. ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के चलते दोनों के नाम को लेकर पर्सनल लाइफ में भी कई बार अटकलें लगाई गई हैं. तृषा विजय के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं. इसके बाद एक बार फिर दोनों की नजदीकियों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हुई थीं.

विजय की पर्सनल लाइफ भी रही चर्चा में

विजय की पर्सनल लाइफ को लेकर भी हाल के दिनों में काफी खबरें सामने आई हैं. उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम द्वारा तलाक की याचिका वापस लिए जाने की खबर के बाद भी उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं. इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स में विजय पर विवाहेतर संबंधों से जुड़े आरोपों का जिक्र किया गया था. फिलहाल 15 अगस्त के समारोह से सामने आए तृषा के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. तृषा का विजय के माता-पिता के साथ बैठना और समारोह के दौरान उन्हें सलाम करना लोगों का ध्यान खींच रहा है. लेकिन क्या दोनों के बीच वाकई कोई रिश्ता है, इस पर अभी भी सिर्फ अटकलें ही हैं.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें