
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया. सैफ को उनके घर में चोरी से इरादे से घुसे हमलावर ने चाकू मार दिया था. सैफ ने पुलिस को उस रात हुई घटना की पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैसे उन पर चाकू से हमला किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान ने पुलिस को बताया कि, ‘मैं अपनी पत्नी करीना के साथ सद्गुरु शरण बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर अपने बेडरूम में सो रहा था. तभी नैनी एलियामा फिलिप की चीखें सुनाई दी जो कि मेरे छोटे बेटे जहांगीर (जेह) की देखभाल करती हैं. चीख सुनते ही मैं और करीना जेह के कमरे की तरफ भागे, जहां पर हमने हमलावर को देखा. उस समय मेरा बेटा जेह सो रहा था. मैंने हमलावर को रोकने की कोशिश की और अफरा-तफरी मच गई.
न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से बताया, ‘सैफ ने पुलिस को बताया कि नैनी काफी डरी हुई थी और चिल्ला रही थी, जबकि जेह रो रहा था. नैनी ने बताया कि हमलावर ने एक करोड़ रुपये की मांग की थी. पुलिस ने बताया कि अभिनेता ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने खान की पीठ, गर्दन और हाथों पर चाकू से कई वार किए. सैफ ने बताया, ‘मैं अपने परिवार और स्टाफ के सदस्यों को बचाने में लगा था और वो लगातार मेरी पीठ पर चाकू घोपता रहा था.’ हमले में घायल अभिनेता ने हमलावर को कमरे के अंदर धक्का दे दिया, जबकि नैनी जेह के साथ भाग गई और उसे कमरे में बंद कर दिया.
सैफ के हवाले से पुलुस ने बताया कि घर में अचानक आए इस अजनबी आदमी को देखकर सभी डर गए थे और उन्होंने उसे काबू में करने की कोशिश भी की. वारदात के वक्त घर में सैफ अली खान, करीना कपूर और उनके दोनों बेटे जेह और तैमूर घर में थे. पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद शहजाद बांग्लादेश का नागरिक है और पिछले साल अवैध रूप से भारत में घुसा था. आरोपी को पुलिस ने ठाणे से 19 जनवरी को गिरफ्तार किया था, जिसमें मुंबई पुलिस की कम से कम 20 टीमें शामिल थीं.
मामले में पुलिस ने जानकारी दी थी कि अभिनेता के फ्लैट में घुसने वाला व्यक्ति (शहजाद) चोरी करने के इरादे से घुसा था. सैफ के बांद्रा स्थित फ्लैट से मिले फिंगरप्रिंट शहजाद के फिंगरप्रिंट से मेल खाते हैं. फिंगरप्रिंट डक्ट पाइप पर पाए गए, जिसका इस्तेमाल आरोपी ने इमारत की मंजिल पर चढ़ने के लिए किया था. इसके साथ ही जेह के कमरे के दरवाजे के हैंडल पर भी फिंगरप्रिंट पाए गए.
आरोपी शहजाद के पिता मोहम्मद रूहुल अमीन फकीर ने बताया कि सैफ अली खान के घर से CCTV फुटेज में कैद व्यक्ति उनके बेटे जैसा नहीं दिख रहा है. फकीर के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में लंबे बालों वाले संदिग्ध की तस्वीरें उनके बेटे के सामान्य रूप से मेल नहीं खाती हैं. फकीर ने कहा, ‘सीसीटीवी में जो दिखाया गया है, मेरा बेटा कभी अपने बाल लंबे नहीं रखता. मुझे लगता है कि मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.