धर्मेंद्र की मौत के बाद लोगों को दिखी हेमा मालिनी-सनी देओल के बीच की दरार, कुछ दर्द वक्त के साथ हल्के नहीं होते?

Hema Malini- Sunny Deol Rift: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से जहां बॉलीवुड में एक खामोशी छा गई है वहीं हेमा मालिनी और सनी देओल के झगड़े को लेकर भी लोग कानाफूसी करने लगे हैं.

Published date india.com Published: December 15, 2025 6:03 PM IST
hema malini and sunny deol rifts seen after dharmendra death both have hosted seperated prayer meeting
hema malini and sunny deol rifts seen after dharmendra death both have hosted seperated prayer meeting

Hema Malini- Sunny Deol Rift: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. उनके जाने से जहां बॉलीवुड सूना हो गया वहीं उनके परिवार भी अभी तक इस ग़म से उबर नहीं पाया है. ये अलग बात है कि धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और सनी देओल के बीच का मनमुटाव जरूर लोगों के सामने आ गया है. जिसके बाद लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगे हैं. दरअसल, धर्मेंद्र की मृत्यु के बाद उनके परिवार वालों ने 27 नवंबर को (प्रकाश कौर, सनी देओल, बॉबी देओल) की तरफ से मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में एक प्रार्थना सभा रखी, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज और सेलेब्स शामिल हुए. लेकिन इस सभा में हेमा मालिनी और उनकी बेटियां नहीं पहुंची.

हेमा मालिनी के घर में हुए थे भजन
फिर खबर आई कि हेमा मालिनी ने अपने घर में अलग प्रेयर मीट रखी है. जहां उनके कुछ करीबी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने बेटियों संग धर्मेंद्र की याद में भजन-कीर्तन किए. इस सभा में गोविंदा की पत्नी सुनीता अपने बेटे यशवर्धन के साथ पहुंची थी. सुनीता ने बताया था कि “हेमा जी ने गीता पाठ और भजन रखे थे. मैं वहां खुद को रोने से रोक नहीं पाई.

हेमा मालिनी ने रखी थी प्रेयर मीट
इसके बाद हाल में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की याद में एक शोक सभा रखी. अपने पति को याद करते हुए हेमा ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें कभी शोक सभा भी रखनी पड़ेगी वो भी मेरे धर्म जी के लिए…उनकी ये बात सुनकर सब इमोशनल हो गए. इस सभा में धर्मेंद्र के परिवार के अलावा फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इस दौरान हेमा मालिनी इमोशनल भी हो गईं. अभिनेत्री ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें कभी शोक सभा भी रखनी पड़ेगी वो भी धर्म जी के लिए. ये बोलते हुए उनकी आंखें भीग गईं.

धर्मेंद्र की शादी

बता दें, धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी. इस वक्त वो चार बच्चों के बाप थे. लंबे समय से दोनों परिवार अलग रह रहे हैं और दोनों ने ही एक दूसरे की निजता का सम्मान किया है. घर आसपास होने के बावजूद भी धर्मेंद्र की दोनों पत्नियों ने कभी आपस में मुलाकात नहीं की. कई बार ऐसे खबरें आईं कि सनी देओल, हेमा मालिनी को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं. लेकिन इस सबको अफवाहें ही मानी जाएं तो ठीक रहेगा. देओल परिवार में सबसे अच्छी बात ये है कि ये एक दूसरे की निजता का सम्मान करते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.