Hema Malini Express The Pain Of Dharmendra Death Said He Was Everything For Me
'वो मेरे लिए सब कुछ थे,' हेमा मालिनी को हर पल सता रही है धर्मेंद्र की याद, उड़ेल दिया असहनीय पीड़ा से भरा मन
बॉलीवुड डीवा हेमा मालिनी के लिए ये समय असहनीय पीड़ा से भरा है. उन्होंने अपने सबसे प्यारे शख्स को जाते हुए देखा है, जिसके लिए उन्होंने अपने परिवार से लड़कर शादी की थी.
hema malini express the pain of dharmendra death said he was everything for me
धर्मेंद्र देओल के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने अपना दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने पति और अभिनेता धर्मेंद्र के जाने पर उनकी जिंदगी में आए खालीपन और एक अभिनेता के तौर पर हिंदी सिनेमा में उनकी सफलता को याद किया है. एक्ट्रेस ने लिखा, “धरम जी, मेरे लिए बहुत कुछ थे. एक प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के लाड़ले पिता, दोस्त, मार्गदर्शक, कवि, और हर मुश्किल घड़ी में मेरा सबसे पहले साथ देने वाले इंसान, वो मेरे लिए सब कुछ थे. उन्होंने हमेशा अच्छे-बुरे वक्त में मेरा साथ दिया है.
उन्होंने आगे लिखा, “अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से और हमेशा सभी के प्रति स्नेह और रुचि दिखाते हुए उन्होंने मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था. सार्वजनिक तौर पर भी अपनी लोकप्रियता और सफलता के बाद भी उनकी विनम्रता ने सभी दिग्गजों और फैंस के बीच उन्हें हमेशा के लिए स्थापित किया है. हिंदी सिनेमा में उनकी सफलता और लोकप्रियता हमेशा स्थाई बनी रहेगी.”
जिंदगी भर के साथ और अभूतपूर्व प्यार को याद करते हुए हेमा ने आगे लिखा, “मेरा व्यक्तिगत नुकसान अवर्णनीय है, मेरे जीवन में जो शून्य आया, वो जीवन भर रहेगा. सालों के साथ के बाद, मेरे पास उन खास पलों को फिर से जीने के लिए ढेरों यादें बची हैं.” हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने और धर्मेंद्र देओल के प्यार भरे पलों को याद भी किया है और ढेर सारी फोटोज पोस्ट की हैं.
बता दें कि धर्मेंद्र देओल का निधन 24 नवंबर को हुआ था. निधन के तुरंत बाद ही आनन-फानन में अभिनेता का अंतिम संस्कार कर दिया गया. एक्टर काफी समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती थे. उनके आखिर समय में डॉक्टर ने उन्हें स्थिर बताते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था. हालांकि, 5 दिन बाद ही उन्होंने अपने जुहू वाले घर में अंतिम सांस ली.
धर्मेंद्र देओल और हेमा मालिनी के प्यार की शुरुआत फिल्मी सेट से हुई थी. शादीशुदा होने के बाद भी धर्मेंद्र हेमा मालिनी को पसंद करने लगे थे. उनके साथ ज्यादा समय बिताने के लिए वे फिल्मों में उनके अपोजिट रोल लेते थे और निर्माता और निर्देशक पर हेमा मालिनी को फिल्मों में लेने का दबाव भी बनाते थे. धीरे-धीरे सेट पर साथ समय बिताने के बाद हेमा मालिनी को भी धर्मेंद्र से प्यार हो गया. धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे, इसलिए दूसरी शादी करने के लिए उन्होंने इस्लाम कबूल किया और फिर शादी की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.