'मां मुझे फिल्म में बिकिनी पहननी है', ईशा देओल ने हेमा मालिनी से मांगी थी इजाजत

हेमा मालिनी की अपनी दोनों बेटियों ईशा और अहाना के साथ अच्छी बॉन्डिंग है. फिल्म धूम में बिकिनी पहनने के लिए ईशा ने अपनी मां से इजाजत मांगी थी.

Published date india.com Updated: August 31, 2023 10:49 AM IST
hema malini gave permission to esha deol to wear bikini in dhoom movie
hema malini gave permission to esha deol to wear bikini in dhoom movie

हेमा मालिनी की अपनी दोनों बेटियों ईशा और अहाना के साथ अच्छी बॉन्डिंग है. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल एक अच्छी डांसर भी हैं. हेमा मालिनी ने करियर फील्ड चुनने में अपनी बेटियों पर कभी भी किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनाया. उन्होंने हमेशा माना कि पैरेंट्स का बच्चों के साथ दोस्ताना रिश्ता होना चाहिए. ताकि वे खुलकर अपनी बात रख सकें. बता दें, ईशा ने फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे से अपने करियर की शुरूआत की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले थे. वहीं फिल्म धूम में भी ईशा ने अपने किरदार से सुर्खियां बटोरी थीं. इस फिल्म में ईशा ने एक सीन में बिकिनी भी पहनी है. जिसके लिए उन्होंने अपनी मां से परमिशन भी मांगी थी. फिल्म धूम में ईशा के साथ अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा और रिमी सेन अहम भूमिका निभाते नजर आए थे.

धूम में ईशा देओल ने एक चोर की भूमिका निभाई थी. एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि फिल्म में बिकिनी पहनने के लिए उन्होंने अपनी मां से परमिशन मांगी थी. इस पर हेमा मालिनी ने इस तरह रिएक्ट किया था.

hema malini gave permission to esha deol to wear bikini in dhoom movie

esha deol in dhoom movie

ऐसा था हेमा मालिनी का रिएक्शन

ईशा ने इंटरव्यू में बताया कि मुझे लगा फिल्म में बिकिनी पहनने के लिए मुझे मां से परमिशन लेनी चाहिए. लेकिन जब मैं उनके पास गई और पूछा तो उन्होंने कहा- क्या तुम मुझसे ये बात सीरियसली पूछ रही हो? जब आप अपने दोस्तों के साथ बीच पर छुट्टियां मनाने जाती हो तब क्या नहीं पहनती. और मुझे पता था कि मैं किसके साथ शूटिंग कर रही हूं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा देओल की आखिरी फिल्म 2008 में हाईजैक में नजर आई थी. हाल ही में उनकी शॉर्ट फिल्म एक दुआ रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन राम कमल मुखर्जी ने किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.