
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Hema Malini On Unconventional Marriage With Dharmendra: मानो या न मानो, लेकिन सच्चा प्यार आपको आपके सबसे अच्छे रूप में नहीं, बल्कि आपकी उलझनों में मिलता है और इसका एक बेहतरीन उदाहरण हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री हेमा मालिनी और उनके एक्शन हीरो धर्मेंद्र देओल.इस जोड़ी ने न सिर्फ़ सभी सामाजिक मानदंडों को तोड़ा, बल्कि दुनिया को यह भी साबित कर दिया कि जब प्यार सच्चा हो, तो कुछ भी मुमकिन है. यह 70 के दशक की बात है, जब धर्मेंद्र हेमा जी के प्यार में पागल हो गए थे. शुरुआत में, हेमा जी ने उनकी भावनाओं का जवाब नहीं दिया क्योंकि वह एक शादीशुदा आदमी के साथ संबंध नहीं बनाना चाहती थीं, लेकिन वह ज़्यादा देर तक उनके प्यार से बच नहीं सकीं और मान गईं.
हाल ही में, स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में, हेमा मालिनी ने अपनी ज़िंदगी के बारे में खुलकर बात की है और उन्होंने धर्मेंद्र के साथ अपनी शादीशुदा ज़िंदगी के बारे में बात की और कहा कि वह कुछ भी बदलना नहीं चाहतीं हेमा ने कहा कि ‘शादी के बाद से मुझे धरमजी (पति धर्मेंद्र) के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला, लेकिन कोई बात नहीं. हमारे पास जो भी समय है, वह अनमोल है और मैं इस बात का पूरा ध्यान रखती हूं कि शिकायत न करूं. ये क्यों नहीं किया, किसने क्यों नहीं किया… तुम देर से क्यों आईं?… मैं अपनों के साथ शिकायत करके अपना समय बर्बाद नहीं करती.
हेमा जी ने यह भी बताया कि उन्हें अपने जीवन की हर चीज़ बहुत पसंद आ रही है, “मैं परिवार के साथ हूं. मेरी बेटियां, मेरे दामाद जो मेरे उन बेटों जैसे हैं जो मेरे कभी नहीं थे, मेरे पोते-पोतियां… वे सब मेरे साथ हैं. यह संपूर्णता का एहसास है. मैं इससे ज़्यादा की उम्मीद नहीं कर सकती थी. इससे पहले, डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में, हेमा जी ने धर्मेंद्र से शादी के अपने फैसले के बारे में बात की थी.’
हेमा ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि ‘वह अपने प्यार की वजह से किसी को भी ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थीं, यहां तक कि उनकी पहली पत्नी को भी नहीं, इसलिए उन्होंने कभी भी उनके जीवन में दखल नहीं दिया. ड्रीम गर्ल ने कहा था कि उन्होंने धर्मेंद्र को उनकी पहली पत्नी और बच्चों से कभी दूर नहीं किया. जिस क्षण मैंने धरम जी को देखा, मुझे पता चल गया कि वह मेरे लिए सही व्यक्ति हैं. मैं अपना जीवन उनके साथ बिताना चाहती थी। मैं यह भी सुनिश्चित करना चाहती थी कि इस शादी से किसी को कोई तकलीफ न हो, उनकी पहली पत्नी और बच्चों ने कभी भी उनके जीवन में मेरी दखलंदाजी महसूस नहीं की और मैंने उनसे शादी की, लेकिन उन्हें उनके पहले परिवार से कभी दूर नहीं किया.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.