Esha Deol Divorce: हेमा मालिनी ने बेटी ईशा देओल के तलाक पर तोड़ी चुप्पी! जानें क्या कुछ कहा

Hema Malini On Esha Deol Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और भरत तख्तानी ने हाल ही में अपने अलग होने की घोषणा की है.

Published date india.com Updated: February 16, 2024 10:51 AM IST
Esha Deol Divorce: हेमा मालिनी ने बेटी ईशा देओल के तलाक पर तोड़ी चुप्पी! जानें क्या कुछ कहा

Hema Malini On Esha Deol Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) ने हाल ही में 11 साल अपने पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) से तलाक ले चुकी हैं. इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ने जब से तलाक लिया है आए दिन उनसे जुड़ी कोई ना कोई खबर मीडिया में आती ही रहती है. इसी बीच में अब हर कोई एक्ट्रेस माता-पिता यानि की हेमा मालिनी (Hema Malini) धर्मेंद्र (Dharemdra) का रिएक्शन जानना चाहते थे, लेकिन इन दोनों सितारों ने इस पर कुछ नहीं कहा है. वहीं अब मीडिा में खबरें आ रही हैं कि बेटी के इस फैसले में अब उनको अपनी मां से सपोर्ट मिल गया है.

लंबे समये से टूटा था रिश्ता

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने अपनी बड़ी बेटी ईशा देओल की शादी 11 साल पहले भरत तख्तानी संग हुई थी. हालांकि अभ उनके टूटे रिश्ते ने हर किसी को हैरान कर दिया है. भरत और ईशा के बीच किन बातों के लेकर मतभेद हुए और ये रिश्ता अचानक से क्यों टूटा ये किसी को नहीं पता है. वैसे ये खबरें लंबे समय से मीडिया में थी जब हेमा के 75वें जन्मदिन की पार्टी से भरत नदारद थे. इसके बाद वो नवंबर में ईशा के जन्मदिन के बैश में भी भरत कहीं नजर नहीं आए.

बेटी के साथ हैं हेमा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईशा और भरत के बीच काफी समय से परेशानिया चल रही थीं. अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है. इसके साथ ही इंडियन एक्सप्रेस की मानें तो उन्होंने कोई स्टेटमेंट देने से तो मना कर दिया है लेकिन वो अपनी बेटी के साथ खड़ी हैं. हेमा मालिनी मानती हैं कि ये ईशा का फैसला है और वो उसके बीच में नहीं आना चाहती हैं.

2012 में हुई थी शादी

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में सात फेरे लिए थे. दोनों कुछ सालों तक अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश थे. शादी के बाद ये कपल दो बेटियों के पेरेंट्स बने. जो अब ईशा देओल के साथ रह रही हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशा देओल अभी भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं. आखिरी बार उन्हें सुनील शेट्टी के साथ वेब सीरीज ‘हंटर’ में देखा गया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.