Hera Pheri 3 Viral Picture: साल 2001 में रिलीज हुई बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म हेरा फेरी बॉलीवुड की सबसे सफल और क्लट फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के किरदार और डॉयलॉग आज भी लोगों को याद है. इसके साथ ही बाबू राव,राजू और श्याम की जोड़ी के तो क्या ही कहने हैं. ऐसे में एक बार फिर से हेरा फेरी की ये तिगड़ी पर्दे पर वापसी करने को तैयार है. इस फिल्म को हिंदी सिनेमा की शानदार कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है. वहीं अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट की भी शूटिंग शुरू हो चुकी है। जो पिछले काफी समय से चर्चा में थी. बीच में खबर आ रही थी कि इस फिल्म अक्षय की जगह कार्तिक आर्यन लेने वाले हैं, लेकिन शूटिंग सेट से आज लीक हुई एक तस्वीर से ये भी साफ हो गया है कि फिल्म में कार्तिक को जगह नहीं मिल पाई है, और अक्षय अपनी भूमिका में ही नजर आएंगे.
‘हेरा फेरी 3’ के सेट से पहली ऑफिशियल तस्वीर सामने आ गई है, यह तस्वीर कल ली गई थी और लगातार ये फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है और इस तिकड़ी को देखकर हर किसी के मन में खुशी की लगर दौड़ गई है. तस्वीर में प्रोड्यूसर फिरोज अपनी बाईं ओर टीम को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं, उनकी आखिरी फिल्म 2015 में ‘वेलकम बैक’ थी. इस तस्वीर के आते ही फैंस को इस बात की खुशी है कि हेरा फेरी की पुरानी टीम फिर से पर्दे पर वापसी कर रही है.
इन तस्वीरों से एक बात तो साफ है कि फैंस जिस पल का सालों से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार सच होने वाला है. अक्षय,सुनील और परेश रावल ही हेरा फेरी 3 का हिस्सा होंगे. दरअसल इससे पहले जब अक्षय ने खुलासा किया था कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, तो फैंस निराश हो गए थे और कार्तिक आर्यन को फिल्म में लेने की जगह से भी खफा थे लेकिन निर्माता नाडियाडवाला और अक्षय ने अपने मुद्दों को सुलझा लिया और फिल्म अब पहले वाले कलाकारों के साथ ही ट्रैक पर वापस आ गई है. बता दें कि हेरा फेरी 3 का डायरेक्शन फरहाद सामजी करने वाले हैं, जिन्होंने हाउसफुल 3, हाउसफुल 4 और बच्चन पांडे जैसी फिल्में बनाई हैं
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.