Hera Pheri 3 Shooting Begins: हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में शुमार फिल्म फ्रेंचाइजी ‘हेराफेरी’ के तीसरे भाग को लेकर कई सालों से चर्चा है कि ये जल्द ही पर्दे पर आएगी. ऐसे में अब फैंस के लिए एक खुशखबरी है और वो है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, यानि की राजू,श्यान और बाबूराव फिर से हेरा फेरी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. बीच में ऐसी खबरें आ रही थी कि फिल्म में राजू के किरदार को हटाया जा सकता है. हालांकि फैंस इस बात से खासे नाराज दिखे थे. लेकि अब ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग शुरू हो गई है और फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल नजर आएंगे.
‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है. मुंबई के फिरोज नाडियाडवाला के एम्पायर स्टूडियो में फिल्म में शूटिंग शुरू हुई है. फिल्म का डायरेक्शन अनीष बज्मी नहीं कर रहे हैं. फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के डायरेक्शन की जिम्मेदारी फरहाद सामजी को दी गई है. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि अक्षय कुमार के फिल्म में कैसे लौटे हैं, इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है,लेकिन बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार के लिए फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ में कुछ बदलाव किए गए हैं.
हेरा फेरी 3 की बात करें, तो ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज हो सकती है. हालांकि, फिल्म में कौन-कौन से एक्टर किस किरदार में होंगे, ये बात अभी साफ नहीं है. फिलहाल हेरा फेरी 3 में दोबारा अक्षय कुमार को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस दौरान फिल्म में लीड रोल में कार्तिक आर्यन के होने की भी बात सामने आ रही थीं, लेकिन फैंस को फिल्म में अक्षय कुमार को ही देखना था. सोशल मीडिया पर कार्तिक का नाम सुनकर फैंस का गुस्सा भी भड़क उठा था लेकिन लगता है कि राजू के किरदार में अक्षय कुमार ने वापसी कर ली है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.