गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड के ये 7 गाने सुन आप भी कह उठेंगे ‘गणपति बाप्पा मोरया’

बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं जो बाप्पा के भक्तों के दिल पर छाए हुए हैं

Published date india.com Published: August 25, 2017 8:52 AM IST
Here is Top 7 Ganpati Songs from Bollywood | गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड के ये 7 गाने सुन आप भी कह उठेंगे ‘गणपति बाप्पा मोरया’

गणेशोत्सव का त्यौहार यूं तो पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र की चमक सबसे अलग और देखने लायक होती है. विघ्नहर्ता का आगमन बड़े जोर-शोर से किया जाता है. आम हो या ख़ास हर कोई ‘गणपति बाप्पा मोर्या’ कहता सुनाई देता है. बॉलीवुड फिल्मों में भी गणेशोत्सव की धूम बखूबी दिखाई देती है. बॉलीवुड में ऐसे कई गाने हैं जो बाप्पा के भक्तों के दिल पर छाए हुए हैं. गणेशोत्सव के दौरान इन गानों की धूम बखूबी देखने को मिलती है.

तो नज़र डालते हैं उन 7 गानों पर जो आप गणेशोत्सव पर जरूर सुने.

देवा श्री गणेशा (अग्निपथ)

बॉलीवुड के बाप्पा पर आधारित गानो का ज़िक्र करें तो सबसे पहले नंबर आता है ऋतिक रौशन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘अग्निपथ’ का गाना ‘देवा श्री गणेशा’. गणपति भक्त इस गाने को खूब पसंद करते हैं.

मेरा ही जलवा (वांटेड)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दूसरे नंबर पर आता है बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान की फिल्म ‘वांटेड’ का गाना ‘मेरा ही जलवा’. इस गाने ने भी काफी धूम मचाई और बाप्पा के भक्तो पर अपना रंग जमाया.

तुझको फिर से जलवा (डॉन)

फिल्म ‘डॉन’ में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान पर फिल्माया गया गाना ‘तुझको फिर से जलवा’ ने भी बाप्पा के भक्तों पर खूब जादू किया. शाहरुख़ के ज़बरदस्त डांस की वजह से यह गाना बेहद लोकप्रिय हुआ.

देवा हो देवा (हमसे बढ़कर कौन)

90 के दशक में बनी फिल्म ‘हमसे बढ़कर कौन’ का ‘देवा हो देवा’ ये गाना बाप्पा के भक्तों को आज भी उतना ही पसंद आता है जितना सालों पहले आया करता था. इस गाने पर मिथुन चक्रवर्ती, अमजद खान, डैनी डैंग्जोप्पा और विजयेंद्र घाटगे ने बेहतरीन डांस करके इसे यादगार बना दिया है.

श्री गणेशाय धीमहि (विरुद्ध)

फिल्म ‘विरुद्ध’ के इस गाने को गाया है शंकर महादेवन ने. विरुद्ध में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, शर्मीला टैगोर, संजय दत्त और जॉन अब्राहम ने अहम भूमिका निभाई थी.

गणेश आरती (वास्ताव)

संजय दत्त की फिल्म ‘वास्तव’ की ये गणेश आरती खूब लोकप्रिय है. ये गाना सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

गणपति अपने गांव चले (अग्निपथ)

फिल्म अग्निपथ से ये गाना अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया है. आज भी गणपति फेस्टिवल के दौरान इस गाने को काफ़ी एन्जॉय किया जाता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.