By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Hina Khan And Her Boyfriend Seek Ganpati Bappa Blessing At Lalbaugcha Raja See Pics
हिना खान बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं लालबाग के राजा के दरबार, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीरें
गणेश चतुर्थी पर हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ लालबाग के राजा के दरबार में दर्शन करने पहुंचीं. हिना और उनके बॉयफ्रेंड की गणपति दर्शन की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
नई दिल्ली: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ व ‘कसौटी जिंदगी की- 2’ टीवी सीरियल की फेमस एक्ट्रेस हिना खान एक्टिंग के साथ ही फैशन के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. गणेश चतुर्थी पर हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ लालबाग के राजा के दरबार में दर्शन करने पहुंचीं. हिना और उनके बॉयफ्रेंड की गणपति दर्शन की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

लाल बाग के दरबार में पहुंची हिना खान ऑरेंज ड्रेस और खूबसूरत सोने के झुमके में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल नीले रंग के कुर्ते में नजर आए. कसौटी ज़िन्दगी की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें रॉकी और हिना गणेश की विशाल मूर्ति के सामने प्रार्थना करते हुए देखे जा सकते हैं. इतना ही नहीं मंदिर में हिना खान भगवान के भोग के लिए मोदक और नारियल भी लेकर पहुंची थीं. बता दें कि हिना और रॉकी हमेशा सभी तीज त्योहारों में हिस्सा लेते नजर आते रहते हैं.

फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं हिना खान
बता दें कि हिना खान फिलहाल टेलीविजन पर नहीं दिख रही हैं, क्योंकि वह अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. अभिनेत्री ने पिछले कुछ महीनों में कुछ प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग की है. इसके लिए वह पूरे यूरोप और भारत में कई जगहों पर शूटिंग करते देखा गया था. हिना खान, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है, बिग बॉस 11 और खतरों के खिलाड़ी सहित कई लोकप्रिय टेलीविजन शो का हिस्सा रही हैं.

Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें