Hollywood Famous Actress Nichelle Nichols Is No More Died At The Age Of 89
नहीं रहीं मशहूर एक्ट्रेस Nichelle Nichols, 89 साल की उम्र में हुआ निधन
Nichelle Nichols Dies: निकेल निकोल्स के बेटे काइल जॉनसन (Kyle Johnson) फेसबुक पोस्ट में इस दुखद खबर को शेयर करते हुए कहा कि अभिनेत्री का उम्र संबंधि समस्याओं के चलते निधन हो गया है.
Nichelle Nichols Dies: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और 1960 के दशक के शो ‘स्टार ट्रेक’ से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने वालीं निकेल निकोल्स (Nichelle Nichols) अब इस दुनिया में नहीं है. शनिवार रात एक्ट्रेस ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है. निकेल निकोल्स के बेटे काइल जॉनसन (Kyle Johnson) फेसबुक पोस्ट में इस दुखद खबर को शेयर करते हुए कहा कि अभिनेत्री का उम्र संबंधि समस्याओं के चलते निधन हो गया है. इस खबर के बाद से दुनियाभर से फैंस अपनी चहेती एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वहीं हॉलीवुड में शोक का माहौल है.
काइल ने अपने फेसबुक पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, प्रशंसकों, साथियों और दुनिया, मुझे आपको यह बताते हुए खेद हो रहा है कि कल (शनिवार) रात मेरी मां, निकेल निकोल्स ने प्राकृतिक कारणों से दम तोड़ दिया और उनका निधन हो गया है. हालांकि उनका तेज, प्राचीन आकाशगंगाओं की तरह हमारे और आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ नया सीखने और प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा. उन्होंने अपना जीवन बहुत अच्छे जीया और वो हमारे लिए एक उदाहरण छोड़कर गई हैं.’
काइल ने आगे कहा, ‘मैं और हमारे परिवार के बाकी लोग, आपके धैर्य और सहनशीलता की सराहना करते हैं क्योंकि हम उनके नुकसान का शोक मना रहे हैं और आगे कुछ कहने में असमर्थ हैं. हम अनुरोध करते हैं कि उसकी और हमारी निजता का सम्मान किया जाए. निकेल निकोल्स को 1966 में आई सीरीज ‘स्टार ट्रेक’ के लिए दुनियाभर में पहचान मिली थी. निकेल 1991 में स्टार ट्रेक VI: द अनडिस्कवर्ड कंट्री के साथ समाप्त होने वाली छह ‘स्टार ट्रेक’ फिल्मों में दिखाई दीं थीं. अन्य स्टार ट्रेक कलाकारों की तरह, मूल श्रृंखला समाप्त होने के बाद टाइपकास्टिंग के कारण उन्हे काम खोजने में मुश्किल हुई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.