बॉलीवुड के कई सारे सितारों ने बॉलीवुड में आने के लिए ना केवल अपना नाम बदला बल्कि कुछ लोगों ने अपना धर्म ही बदल दिया था. ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जो कभी सायरा अली लेकिन वक्त ने उसे रीना रॉय बना दिया. आपको जानकर हैरानी होगी कि सत्तर के दशक की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं रीना रॉय का एक बार नहीं बल्कि दो बार नाम बदला गया, तो आइए जानते हैं इनके नाम की क्या है कहानी.
रीना का जन्म 7 जनवरी, 1957 को मुंबई में हुआ था और रीना का असली नाम सायरा अली था और उन्होंने बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में जबरदस्त काम किया और अपने नाम कई सारे अवॉर्ड भी किए. आपको बता दें रीना के पिता का नाम सादिक अली था और वो एक्टर थे और उनकी मां का नाम शारदा राय था. ऐसे में रीना रॉय के माता-पिता का जब तलाक हो गया, तो एक्ट्रेस और उनके भाई-बहनों ने पिता को ठुकरा दिया और उनसे सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे.
जब रीना के माता पिता अलग तो इस दौरान रीना का पहले नाम सायरा अली रखा था, जिसे बाद में उनकी मां ने बदल दिया. इतना ही उन्होंने चारों बच्चों का नाम बदल डाला. इसी सिलसिले में उन्होंने बेटी सायरा अली का नाम रूपा राय रख दिया.
मां ने बेट की नाम रूपा राय रखा और जब वो बड़ी हुई तो उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और इसका बाद रीना को पहना मौका डायरेक्टर बी.आर. इशारा ने दिया और उनकी पहली ‘नई दुनिया नए लोग’ में डैनी डेंजोंग्पा के साथ नजर आई और बी.आर. इशारा ने एक्ट्रेस का नाम भी बदल दिया, उन्होंने उन्हें रूपा राय से रीना रॉय बना दिया,नाम तो बदल गया, पर डेब्यू फिल्म ‘नई दुनिया नए लोग’ किसी वजह से डिब्बाबंद हो गई. इसके बाद वो दूसरी फिल्म लेकर आए जरूरत जो फ्लॉप रही लेकिन रीना की जिंदगी रातों रात चमक गई और इसी फिल्म ने रीना रॉय के लिए फिल्म इंडस्ट्री में आगे का दरवाजा खोला.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.