ऋतिक रोशन- दीपिका पादुकोण की Fighter इन देशों में बैन, बस यहां देख सकते हैं

Film Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म गल्फ़ कंट्रीज़ को छोड़कर दुनिया भर में रिलीज 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है. हालांकि UAE में आप इसे देख सकते हैं.

Published date india.com Updated: January 24, 2024 9:15 AM IST
Hrithik Roshan and Deepika Padukone starrer film Fighter banned in gulf countries except UAE
Hrithik Roshan and Deepika Padukone starrer film Fighter banned in gulf countries except UAE

Fighter Movie Banned In Gulf Countries: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण (Hrithik Roshan and Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर की रिलीज में बस कुछ ही वक्त बचा है इसी बीच खबर है कि ‘फाइटर’ को खाड़ी देशों में बैन (Banned in Gulf Countries)कर दिया गया है. प्रशंसक पहली बार बड़े पर्दे पर ऋतिक और दीपिका की अनोखी जोड़ी को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, खाड़ी देशों के प्रशंसकों के लिए यह इंतज़ार लंबा चलने वाला है क्योंकि कथित तौर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को छोड़कर इन देशों में फाइटर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. निर्माता-फिल्म विशेषज्ञ गिरीश जौहर और ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई के मुताबिक, फिल्म को सभी गल्फ कंट्री में रिलीज करने से मना कर दिया गया है.

फिल्म प्रमोशन में बिजी निर्माता
‘फाइटर’ के निर्माता रिलीज से पहले फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. 23 जनवरी को, उन्होंने एक बीटीएस (पर्दे के पीछे) का वीडियो शेयर किया था. गिरिश जौहर ने पुष्टि की कि ‘फाइटर’ यूएई में पीजी 15 क्लासीफिकेशन के साथ रिलीज होगी. बैन को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

कई फिल्में हुई हैं बैन

सिर्फ ‘फाइटर’ ही नहीं, ममूटी की कैथल – द कोर’, थलपति विजय विजय की ‘बीस्ट’, ‘सीता रामम’, तमिल फिल्म ‘एफआईआर’ और मोहनलाल की ‘मॉन्स्टर’ पर पहले प्रतिबंध लगाया गया था. खाड़ी देश इस तरह की फिल्मों को रिलीज करने से इनकार करते हैं, जिसमें इस्लामवादियों को चरमपंथियों के रूप में चित्रित करना, एलजीबीटीक्यू सामग्री और धार्मिक आधार पर भी शामिल है.

‘फाइटर’ के बारे में सब कुछ
‘फाइटर’ सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एक एरियल एक्शन फिल्म है. फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की कहानी रेमन चिब और सिद्धार्थ आनंद ने मिलकर लिखी है. करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा सहायक कलाकार हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.