By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Hrithik Roshan Announces Krrish 4 With This Creative Idea
Wow!!! इस ज़बरदस्त तरीके से रितिक रौशन ने किया ‘कृष 4’ का ऐलान, देखिये ये तस्वीर
ये फिल्म राकेश रौशन की मशहूर सुपरहीरो सीरीज़ की चौथी फिल्म होेगी
जहां पूरा बॉलीवुड इस वक्त गणपति विसर्जन में बिज़ी है, वहीं जाते-जाते गणपति बप्पा ने राकेश रौशन को एक ख़ास तोहफा दिया है। अपने सुपरहीरो कृष और गणपति बप्पा की एक मिली जुली तस्वीर देखने के बाद राकेश रौशन ने अपनी मशहूर सुपरहीरो सीरीजड की चौथी फिल्म कृष-4 बनाने का फैसला कर लिया है। उनकी पत्नि ने उन्हें ये तस्वीर दिखाई थी, जिसके बान उनमे मन में ख्याल आया कि इस सीरिज़ की अगली फिल्म पर जल्द काम शुरु करना चाहिए। रितिक रौशन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर भी की है।
वैसे रितिक ने सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं की, लेकिन एक तस्वीर शेयर करके उन्होंने इशारा दे दिया है। उन्होंने गणपति की एक प्रतिमा की तस्वीर डाली है, जिसमें भगवान गणपति ‘कृष’ का कॉस्ट्यूम पहने हुए हैं। इस फोटो पर रितिक ने केप्शन लिखा है- ‘कृष 4 के लिए गणपति का आशीर्वाद। उम्मीद है सभी इस त्यौहार का मजा ले रहे होंगे।’
Ganpati blessings for KRRISH4 :)) hope everyone is enjoying the festivities. Love to all. pic.twitter.com/g2g8K489AO
— Hrithik Roshan (@iHrithik) September 14, 2016
राकेश रोशन ने इस बारे में कहा कि जब मेरी पत्नी ने मुझे कृष के रूप में बप्पा की तस्वीर दिखाई तो मुझे विश्वास हुआ कि कृष हमारा अपना सुपर हीरो है। इसने मेरे विश्वास को बढ़ाया और मुझे प्रेरणा दी कि मैं कृष-4 बनाऊं। माना जा रहा है कि राकेश रोशन के पास फिल्म को लेकर एक आइडिया है जिस पर वह काम कर रहे हैं। इस फिल्म पर अगले साल काम होना शुरू हो जएगा और 2018 के क्रिसमस पर यह फिल्म पर्दे पर आ सकती है।
गौरतलब है कि कृष 4′ इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म होगी। इसकी शुरुआत ‘कोई मिल गया’ से हुई थी, जिसमें रितिक ने एक ऐसे युवक का रोल निभाया था, जो मंदबुद्धि है, लेकिन एक एलियन से सुपर पॉवर्स मिलने के बाद वो तीक्ष्ण बुद्धि हो जाता है। न सिर्फ बच्चों, बल्कि युवाओं ने भी इस सीरीज़ अब तक काफी पसंद किया है।
राकेश-रितिक रौशन की जोड़ी शुरू से ही बॉलीवुड को सुपरहिट फिल्में देती रही है। दोनों की पहली फिल्म ‘कहो न प्यार है’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिये थे। फिलहाल राकेश रोशन की फिल्म काबिल 26 जनवरी 2017 को पर्दे पर आने वाली है। इस फिल्म में रितिक रोशन के साथ यामी गौतम हैं।
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें