Hrithik Roshan-Deepika Padukone की फाइटर अब देखें OTT पर, इस दिन, इस समय

Fighter Movie OTT Release: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म आप अब ओटीटी पर देख सकते हैं.

Published date india.com Published: March 21, 2024 10:30 AM IST
Hrithik Roshan Deepika Padukone film Fighter now on ott netflix
Hrithik Roshan Deepika Padukone film Fighter now on ott netflix

Fighter Movie OTT Release: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हुई. फिल्म के गानों को भी लोगों ने बहुत पसंद किया. ये एक देशभक्ती पर आधारित एक्शन ड्रामा है जो वायुसेना की जीवन पर आधारित है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. फिल्म ने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस एरियल एक्शन सीक्वेंस फिल्म ने 212.62 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी. अगर आपने इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देखा है तो अब आप घर बैठे भी इस फिल्म का मजा ले सकते हैं.

ओटीटी पर कब रिलीज होगी फिल्म?
पिछले महीने से इस फिल्म की ओटीटी पर रिलीज को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. अब मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का ऐलान कर दिया है. नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म को लेकर अपडेट दिया गया है. अब बाकी जानकारी फिल्म की एक छोटी सी क्लिपिंग के साथ कैप्शन में दी गई है. कैप्शन में लिखा है- ‘लेडीज एंड जेंटलमैन फाइटर अपनी लैंडिंग के लिए तैयार है. यह फिल्म आज रात यानी 20 तारीख 12 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

फिल्म में हटाए गए सीन दिखाए जाएंगे
बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म इसी साल 26 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म वॉर और बिग बैंग के बाद सिद्धार्थ आनंद के साथ ऋतिक रोशन की यह तीसरी फिल्म थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जब ऋतिक रोशन से फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर सवाल पूछा गया तो एक्टर ने कहा- फाइटर फिल्म भारतीय वायुसेना को हमारा ट्रिब्यूट श्रद्धांजलि है. मैं नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म की रिलीज के साथ दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं. इसके साथ ही एक्टर ने बताया कि फिल्म के ओटीटी वर्जन में फिल्म के वे डिलीटेड सीन भी दिखाए जाएंगे जो थिएटर में नहीं देखे गए थे. इसके साथ ही फिल्म का गाना दिल बेकरार भी फिल्म के ओटीटी वर्जन में देखने को मिलेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.