Hrithik Roshan की 20 साल पुरानी ये फिल्म दोबारा होगी सिनेमाघरों में रिलीज, बड़े पर्दे पर देखने का शानदार मौका

Lakshya Re release: बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों को दोबारा रिलीज करने की चलन में ऋतिक रोशन की फिल्म 'लक्ष्य' एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.

Published date india.com Published: June 19, 2024 3:53 PM IST
Hrithik Roshan की 20 साल पुरानी ये फिल्म दोबारा होगी सिनेमाघरों में रिलीज, बड़े पर्दे पर देखने का शानदार मौका

Hrithik Roshan Film Lakshya: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से लाखों दिलों पर राज करते हैं. एक्टर की एक्शन फिल्में ऑडियंस को खूब पसंद आती है. पिछले कुछ टाइम से जहां उनकी फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर चर्चा हो रही थी. वहीं, अब एक्टर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी फिल्म ‘लक्ष्य’ को 20 साल पूरे होने की जानकारी दी. इसके साथ ये बताया कि 20 साल पूरे होने की खुशी में इस फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा. जिसके खास मौके पर ऋतिक रोशन के अलावा अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा ने कहा है कि फिल्म कि उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए बड़े पर्दे पर वापस आने को तैयार हैं.

ऋतिक रोशन ने शेयर किया पोस्ट

ऋतिक रोशन ने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘लक्ष्य’ के कुछ यादगार पलों को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए शेयर किया है. एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,’आइए, एक ऐसी फिल्म की यात्रा को फिर से जीएं जिसने अनगिनत सपनों को जगाया और पीढ़ियों को प्रेरित किया. लक्ष्य के 20 साल पूरे होने का जश्न, 21 जून को सिनेमाघरों में वापसी.’ आपको बता दें कि ऋतिक रोशन द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को फिल्म में नजर आने वाले स्टार अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा ने भी उसी कैप्शन के साथ पोस्ट किया है.

फिल्म के बारे में

बॉक्स ऑफिस पर 20 साल पूरे करने के खास मौके पर दोबारा रिलीज हो रही फिल्म ‘लक्ष्य’ की कहानी और स्टारकास्ट पर नजर डालें तो इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा को लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर और निर्माण रितेश सिधवानी ने किया है. वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में करण शेरगिल की कहानी दिखाई गई है. वह दिल्ली के एक धनी व्यापारी का बेटा है. वह बेहद ही आलसी और लक्ष्यहीन युवक है, जो बाद में भारतीय सेना में भर्ती हो जाता है और एक युद्ध नायक के रूप में उभरता है. आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में इस फिल्म ने अपनी खास जगह बनाई है और रिलीज के बाद फिल्म की जबरदस्त कमाई भी हुई थी.

पुरानी फिल्में दोबारा रिलीज

फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में पुरानी फिल्‍मों को फिर से रिलीज करने का चलन चल पड़ा है. पहले भी ऐसी कई फिल्‍मों को दोबारा रिलीज किया गया है. इससे पहले शाहरुख खान के बर्थडे पर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ रिलीज की गई थी. वहीं, अब ऋतिक रोशन की फिल्म ‘लक्ष्य’ को दोबारा रिलीज करने की बात जैसे ही सामने आई, फैंस की एक्ससाइटमेंट लेवल और भी ज्यादा बढ़ गई.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.