बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार के कदमों पर चल पड़े हैं. फिल्म की शूटिंग के लिए वो वाराणसी तक पहुंच चुके हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. जिसमें वे बिल्कुल आनंद के अंदाज में नज़र आ रहे हैं. एक नज़र देखने पर तो उन्हें कोई पहचान भी नहीं पाएगा. जैसा की आप तस्वीर में देख रहे हैं. ऋतिक के बाल बिखरे हुए हैं और दाढ़ी बढ़ी हुई है. आनंद कुमार पर बनने वाली इस फिल्म को विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं. फैंटम फिल्म्स इसे प्रोड्यूस कर रही है.
बता दें, वाराणसी में फिल्म की शूंटिग खत्म करने के बाद ऋतिक रोशन भोपाल जाएंगे उसके बाद फिर पटना. फिल्म का मेजर पार्ट मुंबई में शूट किया जाएगा. फिल्म की हीरोइन के तौर पर किसको कास्ट किया जाएगा अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है. लेकिन कयास है कि टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में मुख्य किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इस फिल्म में काम करेंगी.
फोटो साभार- फेसबुक
ऋतिक रोशन ने 22 जनवरी के यानी बसंत पंचमी के मौके पर इस फिल्म में काम करने की शुरूआत की थी. ऋतिक ने कहा, वो पहली बार एक टीचर का किरदार निभा रहे हैं. भगवान मेरे इस प्रयास को सफल बनाएं.
Add India.com as a Preferred Source
आनंद ने ऋतिक का लुक देखकर कहा..
आनंद कुमार ने शेयर किए गए अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘एक कहावत बड़ी मशहूर है कि हजारों मील की यात्रा की शुरुआत सिर्फ एक कदम से होती है. लेकिन मैं अक्सर अपने स्टूडेंट्स से कहता हूं कि हजारों मील की यात्रा की शुरुआत के लिए पहला कदम उचित दिशा बढ़ना सबसे जरुरी है. और जिस तरह से सुपर 30 फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल ने जोरदार तैयारी के आज वाराणसी में फिल्म की शूटिंग का आगाज किया है सच में वह काबिले तारीफ है. अभी तुरंत शूटिंग शुरू होने के पहले विकास बहल ने मुझे ऋतिक जी के पहले लुक को भेजा तब मैं देखकर दंग रहा गया. लगा कि मैं अपने-आप को कई साल पीछे स्टूडेंट लाइफ में देख रहा हूँ, और आगे उन्होंने मुझसे कहा कि वे अभी फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहें है, आपके आशीर्वाद की जरुरत है. मैंने कहा कि मैं आपको क्या आशीर्बाद दे सकता हूँ. हाँ, मेरी शुभकामनायें हमेशा आपके साथ हैं.’
कौन हैं गरीबों के मसीहा आनंद कुमार?
देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी में जाने का सपना हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट का होता है लेकिन इस सपने को हकीकत में तब्दील करना इतना आसान नहीं होता. लेकिन हमारे देश में जब आनंद कुमार जैसे लोग सहायता के लिए मौजूद हों तो कुछ नामुमकिन भी नहीं होता. बिहार के रहने वाले आनंद, सुविधाओं से वंचित परिवारों के तीस बच्चों को हर साल अपनी कोचिंग में मुफ्त में आईआईटी की कोचिंग देते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इन बच्चों को अपने घर पर रखते हैं और उनकी मां उनके लिए भोजन बनाती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.