ऋतिक रोशन के 'जबरा' फैन रहे हैं भारतीय क्रिकेट टीम के ये कप्तान, ऐसे हुआ खुलासा   

ऋतिक रोशन का क्रेज़ एक वक़्त में सर चढ़ कर बोलता था.

Published date india.com Published: August 19, 2020 3:49 PM IST
Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन

नई दिल्ली: फिल्‍म ‘कहो ना प्‍यार है’ से अपना फ़िल्मी सफर शुरू करने वाले एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का क्रेज़ एक वक़्त में सर चढ़ कर बोलता था. मिशन कश्‍मीर, कभी खुशी कभी गम, मुझसे दोस्‍ती करोगे, मैं प्रेम की दीवानी हूं, कोई मिल गया जैसी अनेकों फिल्मों में अभिनय कर चुके ऋतिक के चाहने वालों में भारतीय क्रिकेट टीम का एक कप्तान भी शामिल है.

विराट कोहली (IANS)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली हमेशा से बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के फैन रहे हैं. उनके एक मित्र ने इस बात का खुलासा किया है. विराट के दोस्त शलाज सोंधी ने सोशल मीडिया पर स्क्रैपबुक की एक तस्वीर साझा की है. उनके द्वारा बुक के उस हिस्से को साझा किया गया है जिसे विराट ने कभी अपने इस दोस्त के लिए भरा था.

View this post on Instagram

Look what I found bro @virat.kohli some old good memories 😂😂❤️#viratkohli #friendship #friends #love #cricket #ipl

A post shared by Shalaj Sondhi (@shalajsondhi) on

इस पोस्ट पर विराट को टैग करते हुए शलाज लिखते हैं, “देखो भाई मुझे क्या मिला है, कुछ पुरानी खूबसूरत यादें.” इसे देखकर एक यूजर ने पूछा कि क्या ऋतिक का मतलब ऋतिक रोशन है, जिसका जवाब शलाज ने ‘हां’ में दिया.

View this post on Instagram

Major throwback ❤️ #cricket #days #2004 with @virat.kohli #ipl #viratkohli #fitness #motivation @rajkumarcricket

A post shared by Shalaj Sondhi (@shalajsondhi) on

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जब से इसे पोस्ट किया गया है, तब से ऋतिक व विराट दोनों के ही प्रशंसक विभिन्न मंचों पर इस रोचक जानकारी को साझा कर रहे हैं. बता दें कि ऋतिक की बहुचर्चित फिल्म सीरीज कृष 4 की स्क्रिप्ट अब तैयार हो चुकी है. खबरों के मुताबिक फिल्म में ऋतिक चार किरदार निभाएंगे जिनमें से एक सुपरहीरो का है और अब फिल्म की दो हीरोइनों में से एक नाम लगभग तय है और वो नाम है कृति सैनन.

इनपुट-एजेंसी 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.