Krrish 4: जून में शुरू होगी कृष-4 की शूटिंग? फिर से दुनिया को बचाने आएंगे ऋतिक रोशन..ये होगा ट्विस्ट

Hrithik Roshan-Rakesh Roshan Will Start Shooting On Krrish 4: ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं और खबरें हैं कि वो बहतु जल्द ही कृष-4 पर भी काम तेजी से शुरू करेंगे.

Published date india.com Updated: March 13, 2022 1:42 PM IST
Rakesh Roshan Calls Krrish 4 ‘Huge’, Here’s When Hrithik Roshan Starrer Will go on Floors
Rakesh Roshan Calls Krrish 4 ‘Huge’, Here’s When Hrithik Roshan Starrer Will go on Floors

Hrithik Roshan -Rakesh Roshan Will Start Shooting On Krrish 4 Next Year: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं. इस फिल्म में वह सैफ अली खान के संग नजर आने वाले हैं. हालांकि ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने उधर कृष-4 (Krish 4) पर भी काम तेजी से शुरू कर दिया है. खबर है कि जैसे ही ऋतिक अपनी हालिया फिल्मों की शूटिंग से फ्री होते हैं, ‘कृष 4’ की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी, हालांकि इसके लिए अभी फैंस को और लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

प्रॉडक्शन हाउस से जुड़े एक नजदीकी सूत्र ने खुलासा किया है कि ‘कृष 4’ (Krrish 4) के लिए कास्टिंग और बाकी की तैयारी इस साल जून से शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म के लिए ऋतिक के साइड किसी एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हुआ है. बता दें कि ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में वह सैफ अली खान के साथ काम करते दिखाई पड़ेंगे और साथ ही वो अगस्त में दीपिका पादुकोण संग ‘फाइटर’ की शूटिंग शुरू देंगे,कथित तौर पर ‘फाइटर’ का 100 दिनों का शेड्यूल है. यानी कि ‘कृष 4’ की अगले साल तक फ्लोर पर आने की उम्मीद है.


रिपोर्ट के अनुसार, कृष-4 की तैयारियां और फिल्म की कास्टिंग इसी साल जून में शुरू हो जाएंगी. हालांकि अभी तक राकेश रोशन ने इस बारे में फैसला नहीं लिया है कि फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस लीड रोल प्ले करने वाली हैं. ऐसे में उम्मीद है कि साल ही कृष 4 की शूटिंग शुरू हो पाएगी. क्योंकि इस सुपरहीरो फ्रैंचाइजी के लिए भारी भरकम वीएफएक्स और सीजी आई का प्रयोग किया जाएगा. बता दें कि इससे पहले राकेश रोशन ने कहा था कि ‘कृष 4’ एक बहुत बड़ी फिल्म होगी इसलिए इसे तभी बनाया और रिलीज किया जाएगा जब कोरोना वायरस पूरी तरह दुनिया से चला जाएगा

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.