ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म 'वॉर', ख़ुशी से झूमे ऋतिक रोशन ने कहा- अब मैं अपना बेंचमार्क...

ऋतिक ने कहा- दोनों फिल्मों के लिए काफी प्यार मिला है. मैं खुद को काफी प्रोत्साहित महसूस कर रहा हूं. मैं अब अपना बेंचमार्क और भी ऊंचा करूंगा.

Updated: October 5, 2019, 3:06 PM IST

मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन का कहना है कि ‘सुपर 30’ और ‘वॉर’ को मिली एक के बाद एक सफलता ने उन्हें अपने बेंचमार्क को और ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया है. मुंबई में शुक्रवार को फिल्म ‘वॉर’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान ऋतिक ने कहा, मैं सबका शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं, जो मैंने ऐसी फिल्में की हैं जिनसे मैं सशक्त बना हूं. मुझे दोनों फिल्मों के लिए काफी प्यार मिला है. इसके बाद मैं खुद को काफी प्रोत्साहित महसूस कर रहा हूं. मैं अब अपना बेंचमार्क और भी ऊंचा करूंगा.

War Box Office Collection Day 2: ऋतिक-टाइगर की WAR कर रही है जबरदस्त कमाई, बॉक्स ऑफिस हिला कर रख दिया

‘वॉर’ फिल्म को बनाने में काफी खर्च आया है. फिल्म को ब्लॉकबस्टर लाभ मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा, हालांकि फिल्म की शुरुआत उनके उम्मीदों के अनुरूप रही. फेस्टिव हॉलिडे वीकेंड में करीब 4,000 पर्दो पर सोलो रिलीज के रूप में शुरुआत करते हुए इस फिल्म ने बॉलीवुड की किसी भी अन्य फिल्म के लिए पहले दिन की कमाई से सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है, जो 53.35 करोड़ रुपये था. आपको बता दें कि फिल्म ‘वॉर’ को आदित्य चोपड़ा ने अपने प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.

बात अगर सुपर 30 की करें तो इस फिल्म ने भी अच्छी खासी कमाई की. कमाई के अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि इस फिल्म में सभी कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया. इस फिल्म में ऋतिक रोशन का किरदार दिल को छू लेने वाला है. ऋतिक ने सुपर 30 कोचिंग के संस्थापक आनंद कुमार की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म के लिए ऋतिक को खूब तारीफ मिली थी.

War Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का ‘वॉर’ लाया तूफान, नया रिकॉर्ड किया सेट

सुपर 30 फिल्म 30 गरीब बच्चों के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म की कहानी बिहार के आनंद कुमार जो मैथ्स के जीनियस कहे जाते है, उनके जज्बे पर आधारित है. फिल्म में बताया गया है कि गरीब बच्चों के पास प्रतिभा बहुत है लेकिन संसाधन नहीं है जिस कारण उनका टैलेंट बेकार होता है. इस फिल्म ने ऋतिक को अभिनय की दुनिया में एक अलग स्थान दिलाया है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.