By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Hrithik Roshan Shared The Story Of Jaadus Extra Thumbs In Film Koi Mil Gaya
ऋतिक रोशन ने उठाया पर्दा, 'कोई मिल गया' में जादू के एक्स्ट्रा अंगूठे की बताई कहानी
राकेश रोशन द्वारा निर्देशित साल 2003 की फिल्म 'कोई मिल गया' को वापस देखने के बाद दर्शकों ने ये सवाल उठाया है.
मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘कोई मिल गया’ में एलियन जादू के अतिरिक्त अंगूठे के पीछे के कारण को साझा किया है. लॉकडाउन के दौरान बहुत से लोग या तो पुराने शो देख रहे हैं या फिर पुरानी फिल्मों को देख रहे हैं. दर्शकों में से एक ने ‘कोई मिल गया’ देखते हुए एक बात नोटिस की और राकेश रोशन द्वारा निर्देशित साल 2003 की ब्लॉकबस्टर के निर्माताओं से एक सवाल पूछा.
प्रशंसक ने लिखा, “टीवी पर कोई मिल गया देखते हुए एक अजीब बात नोटिस की. क्या रोहित मेहरा (ऋतिक रोशन) की तरह जादू को एक अतिरिक्त अंगूठा देने का निर्णय इस उद्देश्य पर लिया गया था कि दोनों किरदारों के बीच संबंध स्थापित हो?”
Watching #KoiMilGaya on TV and a weird observation. Was it an on purpose decision to give an extra thumb to #Jadoo just like #RohitMehra (#HrithikRoshan), which was the major reason for the connect between the two characters? @iHrithik @RakeshRoshan_N
— Himesh (@HimeshMankad) June 2, 2020
Yes. It was to help Rohit feel familiarity. But we had to keep it subtle as the thumb didn’t look as great as I wanted 🙂 you have a good eye my friend . Stay safe . https://t.co/IFjZk9yDry
— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 2, 2020
इस पर ऋतिक ने प्रतिक्रिया देते हुए “कहा, हां. यह रोहित को परिचित महसूस कराने में मदद करने के लिए था. लेकिन हमें इसे सूक्ष्म रखना था, क्योंकि अंगूठा उतना बड़ा नहीं दिखता था जितना मैं चाहता था कि आपकी नजर काफी अच्छी है मेरे दोस्त. सुरक्षित रहें.”
बता दें कि ‘कोई मिल गया’ के बाद ऋतिक रोशन ने क्रिष फ्रेंचाइजी की फिल्में कीं जो लगातार हिट रही हैं. ऋतिक रोशन क्रिष के तौर पर दूसरा नाम बन गए हैं. दर्शकों को इस सीरीज की फिल्मों का हमेशा से इंतजार रहा है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें