By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Hrithik Roshan To Play Super 30 Fame Anand Kumar Biopic
'सुपर थर्टी' में गरीबों को गणित पढ़ाएंगे रितिक रोशन!
सुपर थर्टी फेम आनंद कुमार की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म का किरदार रितिक रोशन ही निभाएंगे.
सुपर थर्टी फेम आनंद कुमार पर फिल्म बनेगी ये तो पहले से ही तय था. लेकिन वो किरदार निभाएगा कौन ये तय नहीं हो पा रहा था. हालांकि रितिक रोशन का नाम पहले से ही सामने आ रहा था लेकिन कन्फर्म नहीं हो पाया था. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट करके सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. इस फिल्म को विकास बहल डायरेक्ट करेंगे और इसके हीरो रितिक रोशन ही होंगे.
#BreakingNews: Hrithik Roshan to play mathematician #AnandKumar in his biopic, titled #Super30… Vikas Bahl will direct the film.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 25, 2017
बॉलीवुड के इस हैंडसम हीरो को एक टीचर की भूमिका में देखना दिलचस्प होगा. इस किरदार के बारे में काफी विचार-विमर्श करने के बाद ही उन्होंने इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी. यह रितिक की पहली बायॉपिक होगी.
कुछ दिनों पहले ऋतिक और आनंद की एक मुलाकात भी हुई थी. इस मुलाकात की एक तस्वीर इंटरनेट पर भी आई थी. यहां दोनों ने मिलकर फिल्म की छोटी-छोटी बातों पर चर्चा की थी.

फोटो- फेसबुक
हालांकि, पहले कहा जा रहा था कि ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 से पहले अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म कृष 4 को पूरा करना चाहेंगे. लेकिन, अब लगता है कि ऋतिक रोशन पहले सुपर 30 की शूटिंग पूरी करेंगे और इस साल के अंत में या अगले साल की शुरूआत में अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म कृष 4 की शूटिंग शुरू करेंगे.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें