'मैंने पिता की मौत की प्लानिंग की थी'.. लॉक अप 2 में राम कपूर ने खोला सबसे बड़ा राज, सालों तक छिपाया था सच

Written By: Ritika Updated by: Ritika
Updated Date:July 28, 2026 5:45 PM IST

Ram Kapoor Lock Upp 2 Reveals Biggest Secret: रियलिटी शो 'लॉक अप' में राम कपूर एक चौकाने वाला खुलासा किया है, जिसको सुनने के बाद दर्शक भी अपने आंसू रोक नहीं पाएं हैं.

Ram Kapoor Lock Upp 2 Reveals Biggest Secret: रियलिटी शो 'लॉक अप' में अभिनेता राम कपूर को एक एपिसोड में उनके ही प्रतियोगी हर्षद चोपड़ा ने उनको एलिमिनेशन में डालने के लिए उनके छुपे राज को सबके सामने लाने का फैसला किया और उन्होने चौंकाने वाला खुलासा किया जिसको सुनने के बाद वहां बैठे हर किसी की आंखों में केवल आंसू ही थे. राम कपूर ने बताया कि जब उनके पिता 73 साल की उम्र में दोबारा कैंसर के शिकार हुए थे और उनके एक ऐसा कदम उठाना पड़ा था कि वो समझ ही नहीं पाए, कि ये हो क्या रहा है? राम कपूर ने बताया कि उनका अपने परिवार के साथ रिश्ता लंबे समय से ठीक नहीं है और इसका कारण भी उन्होने सभी को खुलकर बताया है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां और बहन पिछले 5 सालों से दूर हैं और बातचीत भी नहीं करते हैं. उन्होंने अपने पिता को लेकर भी एक बेहद चौंकाने वाला एक बयान दिया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आइए आपको पूरी चीजें अच्छे से बताते हैं.

Advertising
Advertising

राम कपूर ने पिता को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

राम कपूर ने बताया है कि बचपन में उनके और उनके पिता के रिश्ते काफी ज्यादा अच्छे थे. उन्होंने अपने गंभीर रूप से बीमार पिता जिनको 73 साल की उम्र में दोबारा कैंसर हुआ था. जिस दौरान वो काफी ज्यादा दर्द में थे और वो चाहते थे कि उनको मर में मैं उनकी मदद करू. पिता की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए उनके अंतिम दिनों की योजना बनाने में उनकी मदद की थी और उनके पिता ने बोला था कि ये बात किसी को पता नहीं चलनी चाहिए. इस एक फैसले की वजह से उनकी मां और बहन पिछले पांच सालों से ज्यादा समय से उनसे बात नहीं की है. उन्होने आगे बताया था कि उनके पिता 63 वर्ष के थे, तब उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ था, लेकिन कीमोथेरेपी के साथ पूरी तरह ठीक हो गए थे और फिर 10 सालों तक उन्होने अच्छी जिंदगी भी जी थी.

मां और बहन से 5 सालों से नहीं हो रही बात

उन्होने ये भी आगे बताया है कि इन सभी चीजों के बाद उनका अपनी मां और बहन के साथ भी पिछले करीब पांच सालों से किसी भी तरह की बातचीत नहीं है. उनका कहना है कि क्या पता भविष्य में रिश्ते बेहतर हो सकते हैं. उन्होंने कहा, 'पांच साल से ज्यादा हो गए हैं. हर कोई राजा की तरह जीता है, लेकिन वे राजा की तरह मरे थे.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें