मैं ने हर तरह की फिल्में की, जबकि मुझे कहा गया था कि मैं कमर्शियल सिनेमा के लिए बनी हूं: माधुरी दीक्षित

फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल के करियर में माधुरी दीक्षित नेने इस बात से संतुष्ट है कि उन्होंने ‘हर तरह’ की फिल्में की.

Published date india.com Published: February 10, 2019 2:17 PM IST
मैं ने हर तरह की फिल्में की, जबकि मुझे कहा गया था कि मैं कमर्शियल सिनेमा के लिए बनी हूं: माधुरी दीक्षित

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल के करियर में माधुरी दीक्षित नेने इस बात से संतुष्ट है कि उन्होंने ‘हर तरह’ की फिल्में की जबकि उन्हें कहा गया था कि वह केवल व्यावसायिक सिनेमा के लिए बनी है और अन्य तरह के सिनेमा में नाकाम हो जाएंगी. अभिनेत्री ने ‘हम आपके है कौन’, ‘साजन’, ‘दिल तो पागल है’ जैसी ब्लॉकबास्टर फिल्मों में काम किया. उन्होंने ‘मृत्युदंड’, ‘लज्जा’ जैसी फिल्मों में भी काम किया.

माधुरी ने कहा, ‘मेरे करियर की शुरुआत से मैंने अलग-अलग तरह की फिल्में की लेकिन मुझे हमेशा कहा जाता था कि मुझे केवल व्यावसायिक फिल्में करनी चाहिए खासतौर से जब मैं ‘मृत्युदंड’ कर रही थी तब मुझे यह कहा गया. लोग कहते थे कि मैं कला सिनेमा नहीं कर सकती हूं लेकिन मैंने किया.’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उतनी बड़ी हिट नहीं रही होगी लेकिन लोगों ने मुझे उसमें पसंद किया और उसने दूसरों को भी ऐसा ही करने का मौका दिया. आपको लीक से हटकर चीजें करने की जरुरत होती है न केवल अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी. ‘आजा नचले’ से 2007 में बॉलीवुड में वापसी करने के बाद से माधुरी पहली बार कॉमेडी फिल्म ‘टोटल धमाल’ में दिखाई देंगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म इसलिए चुनी क्योंकि इसने उन्हें कुछ ऐसा करने का मौका दिया जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया था. इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा जैसे कलाकार हैं.‘टोटल धमाल’ 22 फरवरी को रिलीज होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.