By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Imlie Actress Sumbul Touqeer Khan Viral Pictures See Actress Bold Style
Sumbul Touqeer Khan का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान, धांसू फोटोशूट में दिखा बोल्ड और हॉट अंदाज- Pictures
Sumbul Touqeer Khan viral pictures: इमली यानी सुंबुल तौकीर खान आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म आर्टिकल 15’ में काम कर चुकी हैं.
Imlie Actress Sumbul Touqeer Khan viral pictures: सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) और गशमीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) का सीरियल इमली अपनी दिलचस्प कहानी से फैंस का दिल जीत रही हैं. बता दें कि यह शो टीआरपी चार्ट पर टॉप 5 शो में शामिल है. इसके साथ ही सुंबुल (Sumbul Touqeer Khan) शो में इमली नामक लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. ऐसे में शो में गांव की एक साधारण सी लड़की की भूमिका निभा रही सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का सोशल मीडिया पर उनके ग्लैमर से भरा पड़ा है. जी हां, अगर आपको यकीन नहीं होता है तो जरा इन तस्वीरों पर नजर डालें.
सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) सीरियल इमली से अपनी खास पहचान बनाई है. ऐसे में गांव की एक साधारण सी लड़की की भूमिका निभाकर वो लोगों के दिलों में उतर गई है लेकिन असल जिंदगी में सुंबुल काफी मॉडर्न हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ हॉट तस्वीरें साझा कीं हैं जिससे देखकर हरकोई दंग रह गया है.
सुंबुल ने इन ग्लैमरस तसवीरों से इंटरनेट तापमान बढ़ा दिया है. इन तस्वीरों में उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है, वो फ्लोरल शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं. फैंस इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी अदाओं पर मर मिटने के लिए भी तैयार है.
सुंबुल (Sumbul Touqeer Khan) रियल लाइफ में बिंदास रहती हैं, उन्हें इस अंदाज में देखकर शायद ही आप पहचान पाएं, उनकी सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों को देखकर आप उनकी हॉटनेस का अंदाजा लगा सकते हैं.
बता दें कि, इमली यानी सुंबुल तौकीर खान आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म आर्टिकल 15’ में काम कर चुकी हैं. बता दें कि साल एक्ट्रेस ने 2011 में टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य से करियर की शुरुआत की थी. इसके अलावा वह इशारों-इशारों में नजर आई थीं. कम उम्र में ही सुंबुल ने जिंदगी में खास मुकाम हासिल कर लिया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें