Imlie Spoiler Alert 10 August: इमली और आदित्य के बीच मालिनी ने डाली दरार, क्‍या टूट जाएगा दोनों का रिश्ता!

Imlie Spoiler Alert 10 August: इमली सीरियल की कहानी नए मोड पर आ गई है और इस बार जीक मालिनी की हो रही है.

Updated: August 10, 2021, 1:03 PM IST

Imlie Spoiler Alert 10 August: सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) स्टारर टीवी सीरियल इमली (Imlie) में इन दिनों बड़ा मोड़ आया हुआ है. स्टार प्लस के इस शो में मालिनी घर वापस लौट आई है. मालिनी को घर वापस देख कर कुछ लोग खुश हुए तो कुछ को जोर का झटका लगा है. इसके साथ ही मालिनी लगातार इमली और आदित्य के बीच दरार ड़ाल रही है, जिससे दोनों के नए रिश्ते की ड़ोर लगातार कमजोर हो रही है.

अभी तक आपने देखा कि मालिनी अब अपने मां के इशारे और तरीके पर चल रही है,  वह अब आदित्‍य से दूर जाने की बजाय करीब आ रही है. मालिनी ने भी यह बात ठान ली है कि वो त्रिपाठी हाऊस से अपना हक लेकर रहेगी. उधर पूरा परिवार भी चाहता है कि इमली उनकी जिंदगी से दूर हो जाए और मालिनी ही आदित्‍य की पत्‍नी बनकर रहे.


ऐसे में इमली सीरियल की कहानी नए मोड पर आ गई है जहां मालिनी और आदित्‍य करीब आ रहे हैं. ये देखकर इमली टूट जाएगी और आदित्‍य की जिंदगी से दूर जाने का मन बना लेगी, क्योंकि उसका दिल टूट चुका है. ऐसे में आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर आदित्य को पाने को कौन कामयाब होता है और कौन नहीं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.