Imlie Spoiler: इमली बनेगी आदित्य के बच्चे की मां? मालिनी के पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन 

Imlie Spoiler: आने वाले दिनों में शो में ऐसा ट्विस्ट और टर्न आने वाला है जिससे हर कोई हैरान हो जाएगा.

Published date india.com Published: October 4, 2021 3:01 PM IST
Imlie Spoiler: इमली बनेगी आदित्य के बच्चे की मां? मालिनी के पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन 
इमली बनेगी आदित्य के बच्चे की मां?

Imlie Spoiler Alert: छोटे पर्दे का फेमस शो इमली (Imlie) इन दिनों खूब चर्चा में हैं. आने वाले एपिसोड में शो के अंदर बहुत कुछ नया होने वाला है. आने वाले दिनों में शो में ऐसा ट्विस्ट और टर्न आने वाला है जिससे हर कोई हैरान हो जाएगा. सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) स्टारर इस टीवी शो की कहानी अचानक से बदलने वाली है. इमली और मालिनी की जंग से तो सब वाकिफ हैं. मालिनी की शातिर चालों को फेस करना इमली के लिए भी मुश्किल साबित होता है.

इस शो में अब जबरदस्त (Imlie Spoiler) टर्न आने वाला है. इमली (Imlie) प्रेग्नेंट हो जाएगी और इस बारे में घरवालों को बताकर वह सभी को शॉक दे देगी. मालिनी ने लगे हाथ अपनी प्रेग्नेंसी का भी ऐलान किया था जिसके बाद से आदित्य ने उसपर ज़्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया है और इस बार से इमली को चोट पहुंच रही हैं. अब तक आपने देखा था कैसे अपर्णा इमली को समझाती है कि वो सब कुछ भूलकर एडजस्ट कर ले इमली की प्लानिंग अलग चल रही थी.

आने वाले एपिसोड में इमली (Imlie) अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में घोषणा करके सभी को चौंका देगी. इस ऐलान के बाद मालिनी के होश फाख्ता हो जाएंगे. उसे लगेगा कि आदित्य फिर इमली पर ध्यान देना शुरू कर देगा. पता तो ये भी चला है कि इमली (Imlie) असल में खुद मां नहीं बनने वाली है, बल्कि वह तो आदित्य (Aditya) और मालिनी (Malini) के बच्चे की मां बनना स्वीकार करेगी. अब असल में क्या और कैसे होगा ये देखना दिलचस्प रहेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.