
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
बॉलीवुड की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहाँ देशभक्ति को बेहद ज्यादा महत्व है। बॉलीवुड के लिए देशभक्ति एक ऐसा विषय रहा है जिसे बॉलीवुड ने शुरू से अपनाया और इसे दर्शकों ने भी खूब सराहा। आज़ादी एक पहले से रुपहले परदे पर देशभक्ति पर आधारित फिल्मों का बोलबाला रहा।
बॉलीवुड में सबसे पहले देशभक्ति पर आधारित फिल्म बनी साल 1941 में। फिल्म का नाम था सिकंदर, जिसे सोहराब मोदी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने सिकंदर की भूमिका की थी।इस फिल्म ने देश में कई क्रांतिकारी खड़े कर दिए थे। अंग्रेजों ने इस फिल्म को कई जगहों पर बैन भी कर दिया था।
इसके बाद बॉलीवुड में देशभक्ति पर आधारित कई फ़िल्में बनी और इन फिल्मों में जिसने बतौर हीरो काम किया वो बॉलीवुड का देशभक्त चेहरा बन गए। देश के 70 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नज़र डालते हैं बॉलीवुड के बदलते देशभक्त चेहरों पर।OMG!!!प्रभास की ‘बाहुबली 2’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ दिया सलमान खान ‘सुल्तान’ की कमाई का रिकॉर्ड, बाहुबली 2 की कमाई जानकार आपके होश उड़ जाएंगे!
दिलीप कुमार
ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार ने 1957 में फिल्म नया दौर में काम किया। यह फिल्म ज़मींदारों के ज़ुल्म के खिलाफ आवाज़ थी। इसके साथ ही दिलीप कुमार ने क्रांति, कर्मा जैसी फिल्मों में देशभक्ति का चेहरा बने। जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया।
मनोज कुमार
1948 में आई फिल्म शहीद 1948 में आई शहीद को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और देशभक्ति की फिल्मों में यह इकलौती ऐसी फिल्म थी, जिसका संदर्भ देशभक्ति के लिए किया जाता था। इसी नाम से 1965 में फिर एक फिल्म बनी जिसमे शहीद भगत सिंह की कहानी बयान की गई। और मुख्य भूमिका में नज़र आए अभिनेता मनोज कुमार।
इसके बाद मनोज कुमार ने उपकार और पूरब और पश्चिम, रोटी कपडा और माकन, क्रांति जैसी कई देशभक्ति पर आधारित फ़िल्में की। जिसकी बदौलत बॉलीवुड को देशभक्त चेहरा मिल गया। मनोज कुमार को भारत कुमार के नाम से जाना जाने लगा था।
नाना पाटेकर
1991 में अभिनेता नाना पाटेकर ने प्रहार फिल्म बनाई। इस फिल्म की कहानी खुद नाना ने लिखी और निर्देशन भी किया। इस फिल्म में देश के अंदर चल रहे अत्याचार और हालत पर ज़बरदस्त प्रहार किया गया था।
1994 में नाना ने क्रांतिवीर फिल्म में काम किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त हिट रही। नाना ने क्रांतिवीर की भूमिका कुछ इस तरह से निभाई जिन्हें आज भी लोग याद करते हैं । नाना ने तिरंगा और अब तक छप्पन में भी ऐसा ही करदार निभाया।
सनी देओल
1997 में सनी देओल अभिनीत फिल्म बॉलीवुड में खूब धूम मचाई। भारत पाकिस्तान के कडवे रिश्तों और युद्ध पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। खास कर अभिनेता सनी देओल की भूमिका को लोगों ने खूब सराहा।यह भी पढ़ें: OPSSकभी सनी देओल से बेहद डरनेवाली प्रीति जिंटा ने सनी के बारे में यह क्या कह दिया..
इसके बाद सनी ने 2001 में ग़दर फिल्म के ज़रिए फिर एक बार पाकिस्तान में जाकर कोहराम मचा दिया। जिसकी बदौलत सनी में भी हर हिन्दुस्तानी को बॉलीवुड का देस्स्भक्त नज़र आया।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान कुछ खास और बेहद हटके फिल्म करने के लिए जाने जाते हैं। 1999 आमिर खान फिल्म सरफ़रोश के जरिए फ़िल्मी परदे पर नज़र आए। भारत पाकिस्तान के बीच के कडवे रिश्तों को उजागर करती इस फिल्म ने हर हिन्दुस्तानी के दिल को छू लिया। इसके बाद आमिर खान ने 2006 में फिल्म रंग दे बसंती में काम किया इस फिल्म के बाद आमिर बॉलीवुड का देशभक्त चेहरा बन गए। आमिर अपनी अगली फिल्म दंगल में नज़र आनेवाले हैं, इसमें भी आमिर की देशभक्ति नज़र आ सकती है।
शाहरुख़ खान
बॉलीवुड के किंग खान भी रुपहले परदे पर देशभक्ति के रंग रेंज नज़र आए। शाहरुख़ ने स्वदेस और चक दे इंडिया जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड के देशभक्त चेहरों में अपना नाम शुमार किया।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में बतौर एक्शन हीरो कदम रखा लेकिन अपनी अदाकारी की बदौलत अक्षय ने हर तरह का किरदार निभाया। साल 2015 में अक्षय ने फिल्म बेबी में एक ऐसे हिन्दुस्तानी एजेंट का किरदार निभैया जो अपने देश के लिए अपनी जान भी दे सकता है। हाल ही में अक्षय की रुस्तम रिलीज़ हुई और इसमें भी उन्होंने एक देशभक्त नौसेना अधिकारी का किरदार निभाया।
इसी साल अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में इराक-कुवैत युद्ध के दौरान फंसे भारतियों को छुड़ाने की कहानी दिखाई गई है। अक्षय ने हॉलिडे फिल्म में भी देशभक्ति वाला किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यह भी पढें:OMG!!!! सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत ने ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के लिए वो कहा जो उन्होंने आज तक बॉलीवुड की किसी भी हस्ती के लिए नहीं कहा, आप भी जानिए रजनीकांत ने क्या कहा ‘अक्की’ के लिए..
जैसे जैसे बॉलीवुड का वक्त बदला वक्त के साथ हालात बदले, बॉलीवुड की देशभक्ति की परिभाषा भी बदली और देशभक्त चेहरे भी। जैसे-जैसे दौर बदलते जाएंगे इन बॉलीवुड के देशभक्त चेहरों की फेहरिस्त और भी लंबी होती जाएगी। खैर आप हमें बताइए की फिलहाल आप बॉलीवुड के किस चेहरे को ‘देशभक्त’ की नज़र से देखते हैं?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.