By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Independence Day Top Ten Songs Which Shows Patriotism
Independence Day 2018: बॉलीवुड से निकलते देशभक्ति के सुर, आजादी के मायने समझाते ये 10 गाने
आजादी का दिन देश के नागरिक के लिए खास होता है.
आजादी का दिन देश के नागरिक के लिए खास होता है. यही दिन हमें हमारे इतिहास से रू-ब-रू कराता है. 14 अगस्त 1947 को रात 12 बजे के बाद हमें ब्रिटिश हुकुमत से आजादी मिली जिसके बाद देश में तिरंगा फहराया गया. इस दिन को सेलिब्रेट करने का अपना तरीका होता है. आजादी के दिन टीवी पर देशभक्ति की फिल्में दिखाई जाती हैं जिससे हम अपने देश के इतिहास के बारे में जान सकते हैं.
वहीं बॉलीवुड में आजादी के मायने समझाने के लिए कई देशभक्ति की फिल्में बनी हैं. बॉर्डर, भगतसिंह, लक्ष्य और हकीकत…ये कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनके जरिए आजादी का मतलब समझा जा सकता है. चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे 10 गानों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप स्वतंत्रता दिवस पर गुनगुना सकते हैं.
1. फिल्म ‘द लिजेंड ऑफ भगत सिंह’ का गाना ‘मेरा रंग दे बसंता चोला’ एक ऐसा गाना है जो हमें ऐसे देशभक्तों की याद दिलाता है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी और हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए. उस समय भगत सिंह की उम्र 23 साल, राजगुरु की 22 साल और सुखदेव की उम्र सिर्फ 24 साल थी.
2. फिल्म ‘हकीकत’ का गाना ‘कर चले हम फिदा जाने तन साथियों’ को सुनकर अपने वतन पर मर मिटने का भाव जाग जाता है. मोहम्मद रफी की आवाज में गाया गया ये गाना किसी के भी जहन में देशभक्ति का जज़्बा जगा सकता है.
3. देशभक्ति के गानों में लता मंगेशकर के गाए गाने ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ को सुनकर किसी भी देशवासी की आंखे नम हो जाएंगी. ‘कर्मा’ फिल्म का यह गाना हमें देश की रक्षा में खुद को कुर्बान कर देने वाले वीरों की याद दिलाता है.
4. अनिल कपूर और दिलीप कुमिर स्टारर फिल्म ‘कर्मा’ का गाना ‘दिल दिया है जान भी देंगे’ ऐसा गाना है जिसे सुनकर हर किसी के मन में देश के लिए कुछ करने का बाव जागता है. बेशक यह फिल्म 1986 में आई थी लेकिन इसका ये गाना आज भी लोगों की जुबां पर ताजा है.
https://youtu.be/vYBAi3IOttU
5. फिल्म ‘द लिजेंड ऑफ भगत सिंह’ का गाना ‘सरफरोशी की तमन्ना’ गाने को राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ ने लिखा था. आज भी इस गाने को हर देशभक्त शान से गुनगुनाता है.
6. फिल्म ‘बॉर्डर’ का गाना ‘संदेशे आते हैं’ को सुनकर आज भी हर भारतीय गर्व महसूस करता है. गाने में दिखाया गया है कि हॉर्डर पर तैनात सैनिक किस तरह संदेशों के लिए लंबा इंतजार करते हैं. वे सिर्फ देश की रक्षा ही नहीं करते बल्कि एक दूसरे के सुख में सुखी और दुख में दुखी होते हैं.
7. आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ का गाना ‘जिंदगी मौत न बन जाए’ 1999 से लेकर आज तक लोगों के जहन में बना है. यह गाना भारत में फैल रहे भ्रष्टाचार, रंग भेद युवाओं को सही गलत में अंतर करने की प्रेरणा देता है.
https://youtu.be/tH37UiTRDPY
8. ‘द लिजेंड ऑफ भगत सिंह’ का गाना ‘देश मेरे देश मेरे मेरी जान है तू’ उन क्रांतिकारियों की याद दिलाता है जो भारत को आजाद देखना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने अपनी जान की बाजी तक लगा दी.
9. ए. आर रहमान की एल्बम ‘वंदे मातरम’ का गाना ‘मां तुझे सलाम’ हर तरह आपको देशभक्ति के भाव में बहा ले जाएगा.
10. मेघना गुलजार की फिल्म राजी का गाना ऐ वतन मेरे वतन हमें देश और आजाद होने के मायने बताता है. इस गाने में आलिया भट्ट यह गाना गाती नजर आती हैं.
https://youtu.be/BKx_B1VZ2kw
बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें India.com के साथ
Also Read:
-
16 साल में बनी फिल्म, 2000 ऊंट 4000 घोड़े, 105 बार लिखा गया गाना | 36 घंटे पहले लगती थी टिकट की लाइनें
-
'The Unkissed Girl of India', जानिए नवाब बानो 'निम्मी' की अनकही कहानी, जब एक हॉलीवुड स्टार ने किस करने की कोशिश की तो...
-
'The Unkissed Girl of India', जानिए नवाब बानो 'निम्मी' की अनकही कहानी, जब एक हॉलीवुड स्टार ने किस करने की कोशिश की तो...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें