'इंडियन 2' क्रेन हादसा: निर्देशक ने मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की

शंकर ने कहा कि मृतक कृष्णा, मधु और चंद्रन के परिजनों को चाहे कोई भी सहायता प्रदान की जाए, वह उनकी कमी को पूरा नहीं कर सकता.

Published date india.com Published: February 29, 2020 8:14 AM IST
s shankar
s shankar

चेन्नई: ‘इंडियन 2’ के निर्देशक एस. शंकर ने घोषणा कर कहा कि इस माह फिल्म की शूटिंग के वक्त जान गंवाने वाले तीन तकनीशियनों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए बतौर वित्तीय सहायता के रूप में दिए जाएंगे. एक बयान में, शंकर ने कहा कि मृतक कृष्णा, मधु और चंद्रन के परिजनों को चाहे कोई भी सहायता प्रदान की जाए, वह उनकी कमी को पूरा नहीं कर सकता.

View this post on Instagram

#directorshankar #2point0 #indian2 #BehindWoodsGoldMedal2019 #tbt @behindwoodsofficial

A post shared by shankarshanmugham (@director.shankar) on

उन्होंने कहा, “फिर भी, मैं पीड़ित परिवारों को 1 करोड़ रुपए की मदद कर रहा हूं, जोकि उनके लिए छोटी मदद होगी.” शंकर ने कहा कि वह इस दुर्घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं और कई सुरक्षा के उपायों के बावजूद हुई दुर्घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं.

ईवीपी फिल्म सिटी में 19 फरवरी की रात को सेट के निर्माण के दौरान क्रेन गिरने से तीन तकनीशियन की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हो गए थे. फिल्म के हीरो कमल हासन, हीरोइन काजल अग्रवाल और खुद शंकर भी इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.