By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Indian Film Actress And Politician Jaya Bachchan Celebrating Her Birthday On 9 April See Her Family Pics Amitabh Bachchan
Jaya Bachchan Birthday: लॉकडाउन के बीच दिल्ली में फंसी जया बच्चन, परिवार में बसती है जान, देखिए तस्वीरें
दिग्गज फिल्म एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन लॉकडाउन की वजह से वे दिल्ली में फंसी हुई हैं
Indian film actress and politician Jaya Bachchan celebrates her birthday on April 09- दिग्गज फिल्म एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन 9 अप्रैल को अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं. हालांकि लॉकडाउन की वजह से वे दिल्ली में फंसी हुई हैं और चाहकर भी अपने परिवार के पास नहीं पहुंच पा रही हैं. ऐसे में उनके परिवार के लोग उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर रहे हैं. हाल ही में उनके बेटे अभिषेक ने बचपन की एक प्यारी सी फोटो शेयर करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने भी जया को बर्थडे विश करते हुए लिखा कि मैं अपने साथ आपका दिल लेकर चलती हूं. आपके बिना मेरा कोई अस्तित्व नहीं है.
बता दें, जया ने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्में की हैं जिनमें- Guddi (1971), Silsila (1983), Sholay (1975), Abhimaan (1973), Bawarchi (1972), Piya Ka Ghar (1972) and Phagun (1973) और भी कई फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया. जया बच्चन ने अपने परिवार को हमेशा प्राथमिकता दी है. वे हमेशा अपने बच्चों के साथ रही और उनकी देखभाल की. इस मौके पर देखिए जया बच्चन की उनके परिवार के साथ कुछ तस्वीरें-












जया बच्चन ने अभिनेता और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से 3 जून 1973 को शादी की थी. इनके दो बच्चे हैं. अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन. अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी वहीं श्वेता बच्चन ने दिल्ली के बिजनेस मैन निखिल नंदा से शादी की. प्रोफेशल काम की बात करें तो जया बच्चन अभी भी अपने पॉलिटिकल करियर में एक्टिव हैं. उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत समाजवादी पार्टी से 2004 में की थी और तब से अब तक वह 4 बार राज्य सभा सांसद बन चुकी हैं.
Also Read:
-
Raihan Vadra: क्या काम करते हैं प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा? जानिये कहां तक की पढ़ाई
-
Aviva Baig: क्या करती हैं प्रियंका वाड्रा की होने वाली बहू अवीवा बेग? बेटे रेहान के साथ हुई है सगाई-जानिये सभी डिटेल्स
-
Raihan Vadra: क्या काम करते हैं प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा? जानिये कहां तक की पढ़ाई
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें