'इंडियन आइडल 12' फेम अंजलि गायकवाड़ पर लगा ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोप, इंस्टाग्राम पर लोगों को आ रहे ऐसे मैसेज

अंजलि के इस खुलासे के बाद फैंस लगातार उनके सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं. अंजलि ने हाल ही में अपने दिए एक बयान में कहा कि 20-21 दिनों से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से छेड़छाड़ की जा रही है. इतना ही नहीं हैकर ने उन्हें कॉल कर 70000 रुपए फिरौती की डिमांड की.

Published date india.com Updated: April 22, 2022 3:03 PM IST
'इंडियन आइडल 12' फेम अंजलि गायकवाड़ पर लगा ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोप, इंस्टाग्राम पर लोगों को आ रहे ऐसे मैसेज

Indian Idol 12 fame Anjali Gaikwad Instagram: इंडियन आइडल 12 की एक्स कंटेस्टेंट और सिंगर अंजलि गायकवाड़ (Anjali Gaikwad) ने अपनी सिंगिंग से शो में लंबा सफर तय किया, हालांकि वो सिंगिंग रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई थीं. अंजलि गायकवाड़ (Anjali Gaikwad Instagram) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया के इंफ्लूएंसर ‘हरामी परिंदे’ (Harami Parindey) नाम की एक ट्विटर आईडी से अंजलि पर इंस्टाग्राम मैसेजेस के द्वारा गुमराह कर पैसे वसूलने का आरोप लगाया गया है. हालांकि अंजलि ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और हैकर खुद उनसे 70 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है. अंजलि के मुताबिक 2 अप्रैल से उनका इंस्टाग्राम हैंडल हैक है, उन्होंने फैंस से किसी भी तरह के पोस्ट पर प्रतिक्रिया नहीं करने की अपील की है.

अंजलि का दावा- हैकर ने मांगी 70000 रुपए की फिरौती

अंजलि के इस खुलासे के बाद फैंस लगातार उनके सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं. अंजलि ने हाल ही में अपने दिए एक बयान में कहा कि 20-21 दिनों से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से छेड़छाड़ की जा रही है. इतना ही नहीं हैकर ने उन्हें कॉल कर 70000 रुपए फिरौती की डिमांड की. अंजलि का मामला फिलहाल साइबर क्राइम के पास है और अभी तक उनकी तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आया है. इस बीच ‘हरामी परिंदे’ ने अपनी ट्विटर पोस्ट में अंजलि के ऑफिसियल इंस्टाग्राम से आए मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.

इंफ्लूएंसर ने अंजलि पर लगाए गंभीर आरोप

ट्विटर यूजर का दावा है कि ये मैसेज अंजलि की पीआर टीम द्वारा भेजे गऐ हैं. ट्वीट के कैप्शन में लिखा है, ‘इंडियन आइडल प्रतियोगी’ आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही है।’ एक अन्य ट्वीट में ‘हरामी परिंदे’ ने लिखा, ‘इंस्टाग्राम पर अलग स्कैम चल रहा है. कहते हैं पैसे देंगे ऐड पोस्ट करने का, फिर कहते हैं अपने अकाउंट में उनका ई-मेल एड्रेस डालो रजिस्टर करने के लिए. ऐसा बिल्कुल ना करें. सावधान रहिए सतर्क रहिए.’ इस बीच नसीम अक्रम नाम के एक यूजर ने कहा कि मुझे लगता है अकाउंट हैक हो गया है.

अंजलि ने दी सफाई

इस पर जवाब देते हुए हरामी परिंदे ने कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता. 14 अप्रैल से बातचीत चल रही है, अगर हैक हुआ है तो वैरिफाइड अकाउंट इंस्टाग्राम जल्दी एक्शन ले लेता है रिपोर्ट होने पर.’ उधर, अंजलि का कहना है कि उन्हें पता है हैकर लोगों से पैसे मांग रहा है. वो कई लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है कि मैं उन्हें बेवकूफ बना रही हूं. लेकिन वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को ये बताने की कोशिश कर रही हैं कि उनके अकाउंट से भेजे गए मैसेज कोई और कर रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.