Indian Idol 12: फिनाले की जंग से बाहर हो गए Pawandeep Rajan? करण जौहर की इस तस्वीर ने कर दिया हैरान

Indian Idol 12 Finale: इंडियन आइडल के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें करण जौहर के साथ 5 कंटेस्टेंट दिखाई दे रहे हैं.

Published date india.com Published: August 8, 2021 3:02 PM IST
Indian Idol 12: फिनाले की जंग से बाहर हो गए Pawandeep Rajan? करण जौहर की इस तस्वीर ने कर दिया हैरान
पवनदीप राजन

Indian Idol 12 Finale: टीवी का सबसे चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो का ग्रैंड फिनाले अब बेहद करीब है. हर कोई अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीतता हुआ देखना चाहता है. फिनाले को लेकर इंडियन आइडल इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में हैं. फिनाले की रेस में पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan), अरुणिता कांजीलाल, सयाली कांबले, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया जैसे कंटेस्टेंट्स हैं.

फिनाले से पहले शो में फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर की दस्तक हुई है. इसी बीच इंडियन आइडल के सेट से एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें करण जौहर के साथ 5 कंटेस्टेंट दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) नहीं दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को देखकर जहां एक तरफ लोग हैरान हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ लोग यह कयास लगा रहे हैं कि क्या पवनदीप शो से बाहर हो गए हैं.


करण जौहर की इस तस्वीर से पवनदीप राजन के फैंस में खलबली मच गई है. लोग इस तस्वीर पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘मुझे लगता है कि पवनदीप राजन को शो से एलिमिनेट कर दिया गया है।’ जब एक फैन ने तो यहां तक लिखा है कि अगर पवनदीप राजन शो का टॉप 5 में नहीं हैं तो ये शो फ्लॉप है’.

बता दें कि इंडियन आइडल फिनाले को लेकर लोग खूब एक्साइटेड हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिनाले की रेस में कौन कौन पहुंचता हैं. बताते चलें कि इंडियन आइडल 12 का ग्रांड फिनाले 15 अगस्त को होना है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.