Indian Idol 12 के विनर Pawandeep Rajan थे ड्राइवर? पहाड़ी रास्तों पर ऐसे लहराते हुए चला रहे हैं बस- VIDEO

Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan: क्या आपको पता है पवनदीप सिंगर और म्यूजिशियन के अलावा एक अच्छे ड्राइवर भी हैं.

Published date india.com Published: August 16, 2021 12:12 PM IST
Indian Idol 12 के विनर Pawandeep Rajan थे ड्राइवर? पहाड़ी रास्तों पर ऐसे लहराते हुए चला रहे हैं बस- VIDEO
पवनदीप राजन थे ड्राइवर?

Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan: टीवी के सबसे पसंदीदा सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) को जीतकर पवनदीप राजन फिल्हाल सुर्ख़ियों में हैं. शो में पवनदीप ने अपनी गायिकी से हर किसी का दिल जीता है. उत्तराखंड के रहने वाले पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ने इंडियन आइडल जीतकर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. क्या आपको पता है पवनदीप सिंगर और म्यूजिशियन के अलावा एक अच्छे ड्राइवर भी हैं. जी हां, पवनदीप जिस तरीके से सुर, लय और ताल लगाने में माहिर हैं वैसे ही वो स्टेयरिंग संभालने में भी उस्ताद हैं.

Indian Idol 12 Contestant Pawandeep Rajan Drives on Mountain Road, Video is Breaking Internet

पवनदीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो पहाड़ी रास्तों पर बस चलाते हुए नज़र आ रहे हैं. पवनदीप ने खुद इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है. पहाड़ी रास्तों पर पवनदीप की ड्राइविंग देखकर लोग हैरान हो गए हैं. हर कोई उनके इस टैलेंट की तारीफ़ कर रहे हैं.

इस लिंक पर जाकर वीडियो देखिए

वीडियो के बैकग्राउंड में गदर फिल्म का गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके’ चल रहा है. बता दें कि पवनदीप प्रोफेशनली ड्राइविंग करते हैं या नहीं इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं आई है मगर उनके ड्राइविंग स्किल को देखकर लगता है कि वो एक बेहद सुलझे हुए और अनुभवी ड्राइवर हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बताते चलें कि शीर्ष 6 फाइनलिस्टों में से, अरुणिता कांजीलाल और सायली कांबले को क्रमश: प्रथम और द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया, और सभी को 5 लाख रुपये के चेक से सम्मानित किया गया. तीसरे और चौथे उपविजेता मोहम्मद दानिश और निहाल टौरो को तीन-तीन लाख रुपये का चेक मिला.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.