By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Indian Matchmaking Seema Taparia Claims Priyanka Chopra And Nick Jonas Are Not Good Pair
मैचमेकर सीमा टपारिया ने प्रियंका-निक की जोड़ी को बताया बेकार 'मैच', कपल की उम्र पर कही ऐसी बातेंं
Priyanka Chopra Nick Jonas Age Gap: ‘इंडियन मैचमेकिंग’ पर स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को बेकार बताया है.
Priyanka Chopra Nick Jonas Age Gap: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो इंडियन मैचमेकिंग के दूसरे सीज़न का आगाज़ हो चुका हैऔर इसी 10 अगस्त को इसे ऑनएयर कर दिया है. एक बार फिर सीमा आंटी मुंबई वाली सबकी जोड़िया बना रही हैं. बुधवार को इसका पहला एपिसोड दिखाया गया, जिसमें शो की होस्ट और मैचमेकर सीमा टपारिया एक बार फिर अपने क्लाइंट्स को शादी से जुड़े टिप्स देती नजर आईं. हालांकि इस दौरान कई बार ऐसा मौका आया जब प्रियंका चोपड़ा औऱ निक जोनास के रिश्ते की बात,उनके उम्र की चर्चा उठा. दरअसल इस सीज़न में, सीमा ने अपनी क्लाइंट नादिया जगेसर को सलाह दी कि वो ऐसे लड़के से शादी न करें जो उनसे दो या तीन साल से ज्यादा छोटा हो ना कि ज्यादा अंतर हो और उन्होंने इस पर निक-प्रियंका को जोड़ी को नकारते हुए कहा कि वो साथ अच्छे नहीं लगते.
हालांकि, इस दौरान सीमा के एक क्लाइंट नादिया को एज गैप के आधार पर लाइफ पार्टनर चुनने पर उन्हें सलाह देती हैं. दरअसल सीमा की क्लाइंट नादिया अपने से 7 साल छोटे एक लड़के को डेट करना और साथ ही अपना रिश्ता आगे बढ़ाना चाहती हैं. इस पर सीमा का मानना है कि, एक लड़के और लड़की के बीच 2-3 साल का ही एज गैप होना चाहिए, वरना ये अच्छा नहीं लगता है. हालांकि, नादिया से विशाल 7 साल छोटा है, जिसके बाद सीमा और उनकी मां नमिता उनके मैच को नकार देती हैं.
नादिया विशाल पर अड़ी रहती है और ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे फेमस कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का उदाहरण देती हैं, जिनके बीच करीब 10 -11 साल का अंतर है. साथ वो अपने पार्टनर को काफी समझदार बताती हैं और मैचमेकर सीमा ने नादिया की बातों पर सहमति जताई, लेकिन उन्होंने प्रियंका और निक की जोड़ी को अच्छा नहीं बताया. उनका कहना है कि, दोनों एक अच्छे मैच नहीं हैं. सीमा कहती हैं, “मुझे नहीं लगता कि, उनका एक अच्छा मैच है. यह बताने के लिए मुझे माफ कीजिएगा. उन्होंने शादी कर ली है, लेकिन यह एक अच्छा मैच नहीं है. वह (निक) उनके सामने बहुत छोटे दिखते हैं और वह (प्रियंका) बड़ी दिखती हैं.”
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें