India's Most Wanted:अर्जुन कपूर ने ऐसे ही साइन नहीं की ये फिल्म, पीछे थी ये वजह

Updated Date:May 15, 2019 4:33 PM IST

बॉलीवुड फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ एक आतंकवादी से संबंधित ‘सच्ची कहानी’ पर आधारित है.

बॉलीवुड फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड’ एक आतंकवादी से संबंधित सच्ची कहानी’ पर आधारित है. अभिनेता अर्जुन कपूर ने इस फिल्म की रिलीज से पहले बुधवार को लोगों से देश के गुमनाम नायकों को सलाम करने की अपील की. अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज डाला है, उसमें वह देश के नागरिकों से समय निकालकर देश की सेवा करने वाले 'गुमनाम नायकों' को शुक्रिया अदा करने की गुजारिश कर रहे हैं.

Advertising
Advertising

उस वक्त डर गए थे ये सिंगर, कहा- अगर किसी को पता चलता कि मैं समलैंगिक हूं तो...

अभिनेता ने कहा, "मैंने कल 'वंदे मातरम' गाने को लॉन्च किया, जिसके बाद मुझे अहसास हुआ कि 'वंदे मातरम' का अर्थ अपने देश को सलाम करना है. तब से मैं यही सोच रहा हूं कि हम अपनी मातृभूमि के उन रखवालों को कभी सलाम नहीं करते हैं, जो वास्तव में हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं. हम उन्हें याद करने के लिए कभी वक्त नहीं निकालते और न ही उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं."

राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' सच्ची घटनाओं पर आधारित है. इसमें उन पांच लोगों की कहानी दिखाई गई है जो एक आतंकवादी को पकड़ कर करोड़ों लोगों की जान बचाते हैं.

(इनपुट आईएनएस)

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें