'जवान होने का इंजेक्शन': पहली बार हंसिका मोटवानी और उनकी मां ने इन दावों पर खुलकर की बात

Hansika Motwani : हंसिका ने इस पर कहा, 'ये एक सेलिब्रिटी होने का सिला है, जब मैं 21 साल की थी तब ये बस बकवास लिखी गई थी.

Published date india.com Published: February 18, 2023 3:57 PM IST
'जवान होने का इंजेक्शन': पहली बार हंसिका मोटवानी और उनकी मां ने इन दावों पर खुलकर की बात

Hansika Motwani : ‘आप का सुरूर’ समेत कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया संग शादी की. हंसिका पर अब अपनी ही दोस्त का घर तोड़ने का आरोप लग रहा है, क्योंकि कथूरिया की पहली शादी एक्ट्रेस की पक्की दोस्त रिंकी के साथ 2016 में हुई थी. अपने ऊपर लगे इन आरोपों पर बोलते हुए हंसिका ने कहा कि सेलिब्रिटी होने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती हैं. लोग बिना सच जाने किसी को भी विलेन बना देते हैं. अब हंसिका ने ‘जवान होने का इंजेक्शन’ लेने के दावों पर खुलकर बात की है.

बेस्ट फ्रेंड का ही तोड़ा घर?

अपने ‘लव शादी ड्रामा’ के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपने हार्मोनल इंजेक्शन लेने की पुरानी अफवाहों पर सफाई दी है. मलूम हो कि हंसिका ने एक्टिंग करियर में अपनी शुरुआत चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर की थी. वो ‘शाका लाका बूम बूम’ और फिर ‘कोई मिल गया’ फिल्म में नजर आईं. हालांकि कुछ लोग इस बात से हैरान थे कि वो इतनी जल्दी बड़ी कैसे हो गईं. ‘कोई मिल गया’ के कुछ वर्षों बाद ही हंसिका साउथ फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने लगी थीं. कई लोगों ने सोचा कि क्या हंसिका की मां एक्ट्रेस के जल्द जवान होने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन दे रही हैं?

हंसिका ने क्या कहा?

हंसिका ने इस पर कहा, ‘ये एक सेलिब्रिटी होने का सिला है, जब मैं 21 साल की थी तब ये बस बकवास लिखी गई थी. आप जानते हैं कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं… अगर मैं इसे उस समय ले सकती थी, तो मैं आज बी उसे ले सकती हूं… सबने लिखा मैंने बड़ा होने के लिए इंजेक्शन लिया है. जब मैं आठ साल की थी, तब मैं एक एक्ट्रेस बन गई, लोगों ने कहा कि मेरी मां ने मुझे एक यंग लड़की के रूप में बड़ा होने के लिए इंजेक्शन, हार्मोनल इंजेक्शन दिए हैं.’

मां ने कही ये बात

हंसिका की मां ने कहा, ‘अगर यह सच है, तो मुझे टाटा, बिड़ला से ज्यादा अमीर होना चाहिए. अगर यह सच है, तो मैं कहती, ‘तुम भी आओ, आ कर अपनी हड्डी बड़ी करवाओ. मैं हैरान हूं कि जो लोग ये लिखते हैं, उनके पास दिमाग नाम की चीज नहीं होती है क्या? हम पंजाबी लोग हैं, हमारी बेटियां 12 से 16 साल की उम्र में अचानक बड़ी होने लगती हैं.’ शो के पहले एपिसोड में हंसिका और सोहेल ने अपनी शादी से जुड़े विवाद पर भी बात की थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.