
फिल्म : इनसिडियस : द लास्ट की
डायरेक्टर : एडम रॉबिटेल
संगीत : जोसफ बिशारा
कलाकार : लिन शे, एंगस सैंपसन, ली व्हेनल
जॉनर : हॉरर
स्टार : 5/2.5
निर्माता जेम्स वैन की फिल्म ‘इनसिडियस’ सीरीज का चौथा सीक्वल ‘इनसिडियस: द लास्ट की’ शुक्रवार 5 जनवरी को रिलीज हो गई. फिल्म को डायरेक्ट एडम रॉबिटल ने किया है. फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही धूम मचाया हुआ था अब फिल्म ने फैन्स रौंगटे खड़े कर दिए हैं.
कहानी- फिल्म की कहानी की शुरुआत मेक्सिको से शुरू होती है जहां एक पुराने घर में एक छोटा परिवार रहता है. जिसमें एलिस (लिन शे) अपने माता-पिता और अपने छोटे भाई क्रिस के साथ रहती है. एलिस को बचपन से ही अजीबोगरीब घटनाएं फील होती है. वो भूत-प्रेत जैसी सुपर पावर्स को फील कर सकती है. एलिस के पिता उसके इन सब बातों पर विश्वास नहीं करते हैं और उसे उसकी शैतानी समझकर अक्सर सजा देते हैं. लेकिन एलिस की मां को विश्वास है कि भगवान ने उसे स्पेशल गिफ्ट दिया है जिससे वह लोगों की मदद करेगी. इस बीच एक दिन अचानक एलिस की जिन्दगी तब बदल जाती है जब उसके पिता उसे घर में मौजूद तहखाने में बंद कर देते हैं. जो कि भूतिया होता है. बेटी को बचाने के चक्कर में एलिस की मां की मौत हो जाती है.
कहानी आगे बढ़ती है अपने पिता के बुरे बर्ताव के कारण एलिस अपना घर छोड़ कर अमेरिका चली आती है. एक दिन अचानक एलिस को एक कॉल आता है जिसमें एक शख्स उससे बुरी आत्माओं से पीछा छुटाने के लिए उसकी मदद मांगता है. फिर शुरू होता है डर और रोमांच का सफर. लेकिन क्या एलिस इस रहस्मयी आत्मा से अपना और उस व्यक्ति का पीछा छुड़ा पाएगी? किसकी है ये आत्मा जो अक्सर एलिस को दिखती है और परेशान करती है?
डायरेक्शन- एडम रॉबिटेल इस फिल्म को पहली बार निर्देशित कर रहे हैं जिन्होंने इस सीरीज को काफी बेहतर करने की कोशिश की है लेकिन फिल्म की कहानी घिसीपिटी होने के कारण ये दर्शकों को डराने में नाकाम साबित होती है. फिल्म के साउंड इफ़ेक्ट बढ़िया है जो फिल्म के कुछ सीन को थोड़े डरावने जरुर बनाते हैं.
एक्टिंग- फिल्म में एलिसे का किरदार निभा रही लिन शे ने बेहद उम्दा एक्टिंग की है.
देखें या नहीं- अगर आप हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं तो बेशक इनसिडियस द लास्ट की आपको पसंद आएगी. फिल्म एक बार जरुर देखी जा सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.